पेट्रोलियम मंत्रालय को यह डेटा मिलने से 10 लाख रुपए सालाना आय वाले करदाताओं को गैस सब्सिडी मिलना खुद ब खुद बंद हो जाएगी।
अगर आपकी सालाना आय 10 लाख रुपए से अधिक है तो जल्द ही आपको घरेलू गैस यानी एलपीजी सिलिंडर पर सब्सिड मिलनी बंद हो सकती है। आयकर विभाग उन व्यक्तिगत करदाताओं का ब्योरा जल्द ही पेट्रोलियम मंत्रालय को देगा जिनकी सालाना आय 10 लाख रुपऐ से अधिक है। सरकार के इस कदम का उद्देश्य ऊंची आयवर्ग के लोगों को रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी प्रभावी तरीके से रोकना है।

दोनों सरकारी विभाग के बीच हुए समझौते के तहत आयकर विभाग इस तरह के लोगों के नाम के साथ साथ उनके पैन, जन्मतिथि, उपलब्ध पते, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की जानकारी भी मंत्रालय को देगा ताकि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय उन एलपीजी ग्राहकों का पता लगा सके जो निर्धारित नियमों के विपरीत सब्सिडी ले रहे हैं और स्वैच्छिक रूप से गैस सब्सिडी नहीं छोड़ी है।
आयकर विभाग तथा मंत्रालय इस बारे में शीघ्र ही एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करेगा ताकि इस जानकारी की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। विभाग के शीर्ष निर्णायक संगठन केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इस कदम को मंजूरी दी है। यह कदम सरकार के उस फैसले के बाद उठाया गया है जिसके तहत उसने कहा था कि दस लाख रुपए से अधिक सालाना आय वाले करदाताओं को सब्सिडी वाली गैस नहीं मिलेगी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'पेट्रोलियम मंत्रालय को यह डेटा मिलने से 10 लाख रुपये सालाना आय वाले करदाताओं को गैस सब्सिडी मिलना खुद ब खुद बंद हो जाएगी।'
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
