सरकार ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिये दैनिक, साप्ताहिक और एक बड़ा पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार की ओर से शानदार इनामों की घोषणा की गई है। अगर आप भी कैशलेस पेमेंट करते हैं तो आपके लिए 1 करोड़ रुपए जीतने का सुनहरा मौका है। सरकार ने ग्राहकों के लिए लकी ग्राहक योजना और व्यापारियों के लिए डिजी धन व्यापारी योजना शुरू की हैं। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने इन योजनाओं के बारे में गुरुवार को जानकारी दी।
क्या है घोषणा
सरकार ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिये दैनिक, साप्ताहिक और एक बड़ा पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। 'लकी ग्राहक योजना' के तहत रोज 15000 विजेताओं का चयन होगा। हर विजेता को 1000 रुपए का ईनाम दिया जाएगा।
क्रिसमस से शुरु होगी योजना
इस योजना के तहत एनपीसीआई यानी नेशनल पेमेंट्स कमिशन ऑफ इंडिया की ओर से क्रिसमस के त्योहार यानी 25 दिसंबर से ये पुरस्कार दिए जाएंगे सरकार की यह योजना 100 दिन तक चलेगी।
व्यापारियों के लिए भी खास योजना
'डिजिटल धन व्यापारी योजना' में कारोबारियों के लिए ईनाम रखा गया है, यह योजना भी 25 तारीख से ही शुरू की जा रही है। व्यापारी योजना के तहत हर हफ्ते 7 हजार अवॉर्ड दिए जाएंगे और अवॉर्ड में अधिकतम 50 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।
14 अप्रैल को होगी मेगा ड्रॉ की घोषणा
14 अप्रैल को तीन मेगा ड्रॉ निकाले जाएंगे, इनमें विजेताओं को 1 करोड़ रुपए, 50 लाख रुपए और 25 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। प्राइवेट कार्ड- वॉलेट इस योजना में शामिल नहीं हैं। 3000 से ज़्यादा की पेमेंट भी इस योजना में शामिल नहीं है।
50 रुपए से 3000 रुपए तक करें पेमेंट
50 रुपए से 3000 रुपए तक की पेमेंट करने वालों के लिए योजना लाई गई है। उपभोक्ता और कारोबारियों को ई-पेमेंट्स के प्रयोग के लिए प्रोत्साहन देने के लिए 340 करोड़ रुपए के बजट की ये योजनाएं पेश की गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications