सीआईआई के अध्यक्ष नौशाद फोर्ब्स ने कहा कि जहां तक कंपनियों की आय का सवाल है, उपभोक्ता वस्तु क्षेत्र की बिक्री में पिछले महीने 20 प्रतिशत की गिरावट आई।
उद्योग मंडल सीआईआई ने गुरुवार को कहा कि नोटबंदी के कारण नकदी की समस्या से देश की आर्थिक वृद्धि में चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में 'उल्लेखनीय गिरावट' आएगी। हालांकि सरकार और RBI लगातार नोटबंदी के कदम को अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता लाने वाला कदम बता रहे हैं।

सीआईआई के अध्यक्ष नौशाद फोर्ब्स ने कहा कि जहां तक कंपनियों की आय का सवाल है, उपभोक्ता वस्तु क्षेत्र की बिक्री में पिछले महीने 20 प्रतिशत की गिरावट आई।
आर्थिक वृद्धि पर नोटबंदी के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर फोर्ब्स ने कहा, 'इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस तिमाही में और अगली तिमाही में जीडीपी वृद्धि में उल्लेखनीय गिरावट होगी'। सरकार ने कालेधन पर लगाम लगाने के इरादे से आठ नवंबर को 500 और 1,000 रुपए के नोटों पर पाबंदी लगा दी। इससे नकदी की समस्या हुई है, क्योंकि बैंक में नई मुद्रा का प्रवाह धीमा है।
यह पूछे जाने पर कि क्या नोटबंदी से रोजगार में कमी आएगी, फोर्ब्स ने कहा कि असंगठित क्षेत्र में रोजगार पर इसका प्रभाव होगा, जो कर्मचारियों को नकद भुगतान करने में भरोसा करता है।
उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ने इस महीने की शुरुआत में 2016-17 के लिए आर्थिक वृद्धि के अनुमान को 7.6 प्रतिशत घटाकर 7.1 प्रतिशत कर दिया है। पिछली तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत रही जो पिछले साल की इसी तिमाही में 7.6 प्रतिशत थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
