वित्तसचिव शशिकांत दास ने कहा कि जरूरत के मुताबिक नोटों को पहुंचाने में एयरफोर्स की मदद ली जा रही है। 100, 50, 20 और 10 रुपए के नोट भी लगातार छापे जा रहे हैं।
देश में कैश की कमी को पूरा करने के लिए सरकार तेजी से 500 रुपए के नोटों की आपुर्ति कर रही है। वित्तसचिव शशिकांत दास ने कहा कि अगले 2-3 दिनों में 500 रुपए के नए नोटों की सलाई बढ़ जाएगी। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 2000 और 500 के नोट यहीं डिजाइन किए गए हैं और इन नोटों की सिक्युरिटी फीचर्स यहीं के हैं और काफी पुख्ता हैं।

उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत पुराने नोट बदले जा चुके हैं। पहले फोकस 2000 के नोट छापने पर था, लेकिन अब 500 के नए नोटों की छपाई पर जोर रहेगा। उन्होंने दावा किया कि गांवों में ज्यादा से ज्यादा कैश पहुंचाया जा रहा है।
शक्तिकांत दास ने यह भी कहा कि दो लाख से ज्यादा एटीएम अपडेट किए जा चुके हैं और बैंकों को एटीएम में कैश सप्लाई बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। नोट बदलने में धांधलियों की खबरों पर उन्होंने कहा कि बैंकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि जरूरत के मुताबिक नोटों को पहुंचाने में एयरफोर्स की मदद ली जा रही है। 100, 50, 20 और 10 रुपए के नोट भी लगातार छापे जा रहे हैं।
More From GoodReturns

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें

भारी बारिश से नेटवर्क ठप? DoT ने शुरू की इंट्रा सर्कल रोमिंग, अब किसी भी सिम पर मिलेगा सिग्नल



Click it and Unblock the Notifications