थोक कीमत सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति अक्तूबर में 3.39 प्रतिशत थी। वहीं नवंबर 2015 में यह शून्य से नीचे 2.04 प्रतिशत (-2.04 प्रतिशत) थी।
नोटबंदी के कारण मांग कम होने से सब्जी एवं रसाई के अन्य सामानों की मांग कम होने से नवंबर में थोक मुद्रास्फीति घटकर 3.15 प्रतिशत पर आ गयी। यह लगातार तीसरा महीना है जब थोक महंगाई दर में नरमी आयी है।

थोक कीमत सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति अक्तूबर में 3.39 प्रतिशत थी। वहीं नवंबर 2015 में यह शून्य से नीचे 2.04 प्रतिशत (-2.04 प्रतिशत) थी। सब्जियों के मामले में थोक मुद्रास्फीति (डब्ल्यूपीआई) नवंबर में 24.10 प्रतिशत (-24.10 प्रतिशत) नीचे आयी। यह लगातार तीसरा महीना है जब सब्जियों की महंगाई में कमी की प्रवृत्ति बनी हुई है। सब्जियों के दाम में नरमी का प्रमुख कारण प्याज का सस्ता होना है जिसके दाम 51.51 प्रतिशत (-51.51 प्रतिशत) नीचे आये हैं।
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार हालांकि दाल की महंगाई दर ऊंची बनी हुई है और यह नवंबर में 21.73 प्रतिशत रही। आलू के मामले में मुद्रास्फीति दबाव सर्वाधिक 36.97 प्रतिशत रहा। वहीं फलों की महंगाई दर आलोच्य महीने में बढ़कर 2.45 प्रतिशत पर आ गयी। कुल मिलाकर खाद्य मुद्रास्फीति नवंबर में नरम होकर 1.54 प्रतिशत रही जो अक्तूबर में 4.34 प्रतिशत थी।
विनिर्मित वस्तुओं के मामले में महंगाई दर नवंबर में 3.20 प्रतिशत रही जो इससे पूर्व माह में 2.67 प्रतिशत थी। वहीं चीनी की मुद्रास्फीति 31.76 प्रतिशत रही जबकि पेट्रोल 5.54 प्रतिशत महंगा हुआ। इस बीच, सितंबर की थोक मुद्रास्फीति के आंकड़े को संशोधित कर 3.8 प्रतिशत कर दिया गया है जबकि पूर्व में इसके 3.57 प्रतिशत रहने की बात कही गयी थी। उल्लेखनीय है कि खुदरा मुद्रास्फीति भी नवंबर में दो साल के न्यूनतम स्तर 3.63 प्रतिशत पर पहुंच गयी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
