भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के पास 64.5 टन सोना है, नेपाल के पास 36.3 टन, श्रीलंका के पास 22.1, म्यांमार के पास 7.3 टन और मॉरीशस के पास 3.9 टन सोना मौजूद है।
भारतीयों के बीच सोना कितना लोकप्रियता के बारे में पूरी दुनिया को पता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सबसे ज्यादा सोना खरीदते हैं। लेकिन आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि इतना सोना इस्तेमाल करने के बाद भी कई और देश सोना रखने के मामले में भारत से कहीं आगे हैं। दरअसल ऐसे देशों के रिजर्व बैंक या फिर सेंट्रल बैंको के पास ज्यादा सोना होता है जिससे उनकी अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहती है, भारत इस मामले में विपरीत है, यहां जनता के पास सोना ज्यादा है और रिजर्व गोल्ड कम है। आगे पढ़िए किस देश के पास कितना सोना है और भारत सोना रखने के मामले में किस नंबर पर है।
अमेरिका (1)
गोल्ड रिजर्व या सोना रखने के मामले में अमेरिका टॉप पर है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक अमेरिका के पास सबसे ज्यादा 8,1335 टन सोना है। आपको बता दें कि 1968 से पहले अमेरिका के पास हमेशा 10 हजार टन से अधिक सोना रहा है जबकि 1952 में अमेरिका के पास 20 टन से अधिक सोना था।
जर्मनी (2)
अमेरिका के बाद जर्मनी दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड रिजर्व रखने वाला देश है। जर्मनी के पास आधिकारिक गोल्ड होल्डिंग 3,381 टन है। यूरोपीय देशों में जर्मनी के पास सबसे ज्यादा सोना है।
इटली (3)
सोना रखने के मामले में इटली भी पीछे नहीं है। इस मामल में इटली तीसरे नंबर पर है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक इटली के पास विदेशी मुद्रा भंडार का 64 फीसदी सोना है। इटली के पास कुल 2,452 टन सोना है।
फ्रांस (4)
एक अन्य यूरोपीय देश और जर्मनी का पड़ोसी देश फ्रांस के पास 2,436 टन सोना है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक फ्रांस दुनिया में गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में चौथे स्थान पर है। फ्रांस का यह सोना विदेशी मुद्रा भंडार का 60 फीसदी है।
चीन (5)
फ्रांस के बाद चीन का नंबर है। सोना रखने के मामले में चीन दुनिया में 5वें नंबर पर है। चीन के पास कुल 1,762 टन सोना है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक चीन ने अपना गोल्ड रिजर्व बढ़ाने के लिए पिछले तीन साल में 600 टन सोना खरीदा है।
रूस (6)
दुनिया का सबसे बड़ा देश रुस गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में 6वें स्थान पर है। रूस के पास 1,393 टन सोना है। विदेश मुद्रा भंडार में रूस के कुल सोने का हिस्सा 13 फीसदी है।
स्विट्जरलैंड (7)
इस लिस्ट में 7वें नंबर पर है स्विट्जरलैंड। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, स्विट्जरलैंड के पास कुल 1,040 टन सोना है। इस सोने की विदेशी मुद्रा में कुल हिस्सेदारी 6 फीसदी है।
जापान (8)
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, जापान की ऑफिशियल गोल्ड होल्डिंग 765 टन है। वहीं, विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 2.1 फीसदी है। 1950 में जापान के पास सिर्फ 6 टन सोना था। इसके बाद जापान ने लगातार सोने की खरीद की। साल 2011 में सुनामी और न्यूक्लियर प्लांट हादसे के बाद सरकार ने इकोनॉमी में 20 लाख करोड़ येन का फ्लो करने के लिए सोने की बिक्री की।
नीदरलैंड (9)
गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में नीदरलैंड 9वें स्थान पर है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक नीदरलैंड के पास कुल 612 टन सोना है।
भारत (10)
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक भारत इस लिस्ट में 10वें स्थान पर है। भारत के पास आधिकारिक गोल्ड रिजर्व 557.7 टन है। भारत वर्तमान में सोने का सबसे बड़ा आयातक देश बन गया है। इससे पहले चीन सोने का सबसे आयातक देश था। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के पास 64.5 टन सोना है, नेपाल के पास 36.3 टन, श्रीलंका के पास 22.1, म्यांमार के पास 7.3 टन और मॉरीशस के पास 3.9 टन सोना मौजूद है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications