निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने कैश क्रंच को देखते हुए हवाई टिकट पर ईएमआई यानी किश्त का ऑप्शन पेश किया है।
अब निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने कैश क्रंच को देखते हुए हवाई टिकट पर ईएमआई यानी किश्त का ऑप्शन पेश किया है। जेट एयरवेज ने लोगों को किश्त में हवाई यात्रा टिकट बुक कराने की पेशकश की है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इसके लिए उसने एक्सिस बैंक, एचएसबीसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक समेत अन्य बैंकों से समझौता किया है।

बता दें कि पिछले दिनों जेट एयरवेज ने चुनिंदा घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर अपने इकोनॉमी श्रेणी के किरायों में औसतन 20 प्रतिशत तक की कटौती की थी। इस ऑफर के तहत घरेलू चुनिंदा मार्गों पर एयरलाइन की आकर्षक सभी टैक्स शामिल किराये की शुरुआत 899 रुपये से की गई थी। वहीं एयरलाइन के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर लोकप्रिय मार्गों पर किराये की शुरुआत 10,693 रुपये से हो रही थी। जेट एयरवेज के अनुसार मुंबई-दुबई मार्ग के लिए एक तरफ का किराया 11,999 रुपये पेश किया गया था जबकि दिल्ली-सिंगापुर मार्ग के लिए यह 21,722 रुपये था
इसी बीच आपको बताते चलें कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पिछले दिनों एक मोबाइल ऐप शुरू किया है जिससे विमान यात्री विभिन्न सेवाओं के बाबत अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने 'एयरसेवा' नाम के मोबाइल ऐप की शुरुआत की है ताकि लोगों को सुविधाजनक और परेशानियों से रहित हवाई यात्रा का अनुभव प्राप्त हो सके। एक संवादात्मक वेब पोर्टल के साथ-साथ एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्मों के लिए बने मोबाइल ऐप के जरिए इसका संचालन होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
