सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के पेट्रोल पंप से पेट्रोल, डीजल खरीदने के बाद डिजिटल तरीके से उसका भुगतान करने पर 0.75 प्रतिशत की छूट सोमवार मध्यरात्रि से शुरू हो गई।
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के पेट्रोल पंप से पेट्रोल, डीजल खरीदने के बाद डिजिटल तरीके से उसका भुगतान करने पर 0.75 प्रतिशत की छूट सोमवार मध्यरात्रि से शुरू हो गई। पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी इंडियन ऑयल कापरेरेशन ने कहा कि 0.75 प्रतिशत की रियायत सोमवार मध्यरात्रि से शुरू हो रही है। कंपनी ने कहा है कि छूट राशि 'कैश बैक' के रूप में दी जाएगी और इसे सौदा होने के तीन दिन में ग्राहक के खाते में पहुंचा दिया जाएगा।

सरकार ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, ई-वॉलेट और मोबाइल वॉलेट से पेट्रोल, डीजल खरीदने पर 0.75 प्रतिशत की रियायत देने की घोषणा की है। इससे दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल पर 49 पैसे और डीजल पर 41 पैसे लीटर की छूट मिलेगी। दिल्ली में इस समय पेट्रोल का दाम 66.10 रुपये लीटर और डीजल का 54.57 रुपये लीटर है।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने एक वक्तव्य में कहा, 'दी जाने वाली छूट पेट्रोल, डीजल खरीदने के बाद कैश बैक के रूप में ग्राहक के खाते में अधिक से अधिक तीन कारोबारी दिनों में डाल दी जाएगी।' वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पिछले सप्ताह ऑनलाइन भुगतान को प्रोत्साहन देने के लिए पेट्रोल, डीजल के अलावा बीमा प्रीमियम का भुगतान करने, रेल टिकट खरीदने और राजमार्गों पर टोल शुल्क देने के लिए डिजिटल तरीके से भुगतान करने पर कुछ रियायतों की घोषणा की है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications