घरेलू बाजारों के लिए हफ्ते की शुरुआत खराब रही है। सेंसेक्स करीब 1 फीसदी और निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुए हैं।
भारतीय बाजार सोमवार को गिरावट के साथ खुले हैं और शुरुआती कारोबार में भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। पिछले सप्ताह अच्छी बढ़त लेकर सेंसेक्स एक माह के उच्च स्तर पर पहुंच गया था वहीं आज सोमवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 153 अंकों की गिरावट के साथ 26,594 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 52 अंकों की गिरावट के साथ 8,210 अंक पर पहुंच गया। मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में भी जबर्दस्त गिरावट देखने को मिल रही है।

मिडकैप के शेयर जहां 92 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, वहीं स्मॉलकैप के शेयरों में भी 31 अंकों की गिरावट दर्ज की जा रही है. शुक्रवार को सेंसेक्स 53 अंक बढ़कर एक महीने के नये उच्चस्तर 26,747 पर पहुंच गया था। इस दिन सेंसेक्स 52.90 अंक या 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,747.18 अंक पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान यह 26,803.76 से 26,707.81 अंक के दायरे में रहा। यह सेंसेक्स का 11 नवंबर के बाद का सबसे ऊंचा बंद स्तर है. उस दिन सेंसेक्स 26,818.82 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी एक समय 8,274.95 अंक के उच्चस्तर तक पहुंचा। बाद में मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से यह नीचे आया। अंत में निफ्टी 14.90 अंक या 0.18 प्रतिशत की बढ़त से 8,261.75 अंक पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

SEBI के नए ETF नियम: ट्रेडिंग का तरीका बदल गया, अब कैसे लगाएं सही ऑर्डर?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
