पेटीएम ने ने अब 12:12 कैशफ्री फेस्टिवल पेश किया है जिसका मकसद ऑफलाइन खरीददारी के लिए ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने का है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 नवंबर को 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट बैन करने के ऐलान के बाद कैशलेस इकॉनमी की ओर सरकार कदम-दर-कदम बढ़ा रही है। इसके लिए डिजिटल पेमेंट को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। पहले से ही मार्केट में सक्रिय पेटीएम को 8 नवंबर के बाद से जोरदार नफा हुआ है। इससे उत्साहित कंपनी ने अब 12:12 कैशफ्री फेस्टिवल पेश किया है जिसका मकसद ऑफलाइन खरीददारी के लिए ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने का है।

कंपनी इसे अपना पहला ऑफलाइन शॉपिंग फेस्टिवल कह रही है। कंपनी देश में अपने 15 लाख ऑफलाइन स्टोर्स पर अपने प्लेटफॉर्म के जरिए किए जाने वाले डिजिटल पेमेंट्स पर कई तरह के ऑफर पेश कर रही है, जिनमें 100 फीसदी तक कैशबैक भी शामिल है। पेटीएम का बिग बाजार, पेंटालून, हेरीटेज फ्रेश, पीटर इंग्लैंड, ऐलेन सोली, क्रोमा, द मोबाइल स्टोर, बर्गर किंग और पित्जा हट जैसी कंपनियों के साथ टाई-अप है।
इन ऑफर्स को अवेल करने के लिए उपभोक्ता को करना बस यह है कि इन जगहों से वे जो भी सामान खरीदें उसकी पेमेंट पेटीएम के मार्फत करें। पिछले दिनों पेटीएम के सीआईओ विजय शेखर शर्मा ने ट्वीट करके कहा था- पेटीएम भारत में 12:12 पर एक सालाना परंपरा की शुरुआत करने जा रहा है। जाइए खूब शॉपिंग करिए और बढ़िया ऑफर्स लीजिए। विजय शेखर शर्मा ने इस फेस्टिवल की घोषणा करते हुए कहा- मोबाइल पेमेंट और वाणिज्य की ताकत के उत्सव के तौर पर 12:12 कैशफ्री फेस्टिवल शुरू किया गया है।
इसी के साथ बता दें कि पेटीएम ने अपने एंड्रॉयड मोबाइल एप्लिकेशन पर नए 'एप्स पासवर्ड' सुविधा शुरू करने की घोषणा की है। यह पेटीएम उपयोगकर्ता को सुरक्षित पिन, पासवर्ड, पैटर्न या फिंगरप्रिंट स्थापित करने में सक्षम बनाएगा, जिससे उनके पेटीएम वॉलेट में संग्रहित पैसे को सुरक्षित रखा जा सके, भले ही उसके मालिक का फोन खो जाए या गुम हो जाए। यह एप्लिकेशन पासवर्ड सुविधा वर्तमान में नवीनतम एंड्रॉयड एप में उपलब्ध है। उपयोगकर्ता 'सेटिंग' मेनू में 'सुरक्षा' विकल्प का उपयोग करके उनके फोन का डिफॉल्ट एंड्रॉयड सुरक्षा पासवर्ड सेट कर सकते हैं। उसके बाद वे किसी पिन, पासवर्ड, पैटर्न या फिंगरप्रिंट से उनके फोन की रक्षा करना चुन सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
