वित्तमंत्री अहम घोषणा करते हुए कहा कि सरकार कैशलेश पेमेंट को बढ़ावा देगी इसके लिए कैशलेस पेमेंट करने वाले लोगों को विशेष छूट का लाभ भी दिया जाएगा।
गुरुवार शाम वित्तमंत्री अरुण जेटली एक प्रेसवार्ता बुलाई और सरकार के कुछ नए नियमों के बारे में जानकारी दी। वित्तमंत्री ने बताया कि कैशलेश पेमेंट या डिजिटल पेमेंट करने वालों को सरकार विशेष छूट का लाभ देगी। वित्तमंत्री ने बताया कि पेट्रोल-डीजल का भुगतान कैशलेश करने पर छूट दी जाएगी। वित्तमंत्री ने नियमों के लागू होने और निर्णयों के बारे में जानकारी दी, उन्होंने कहा कि निर्णय लागू होने में देरी नहीं की जाएगी। आगे पढ़िए वित्तमंत्री अरुण जेटली की बड़ी घोषणाएं।
डीजल-पेट्रोल पर छूट
वित्तमंत्री अहम घोषणा करते हुए कहा कि सरकार कैशलेश पेमेंट को बढ़ावा देगी इसके लिए कैशलेस पेमेंट करने वाले लोगों को विशेष छूट का लाभ भी दिया जाएगा। वित्तमंत्री ने कहा कि कैशलेश पेमेंट के जरिए पेट्रोल-डीजल का पेमेंट करने पर 0.75 फीसदी की छूट मिलेगी।
गांवों में POS मशीन की सुविधा
वहीं ऐसे गांव जिनकी आबादी 10 हजार से ज्यादा है वहां दो POS मशीन की सुविधा दी जाएगी। सरकार ने ऐसे 1 लाख गांव चिह्नित किए हैं। वित्तमंत्री ने कहा कि ऐसे पीओएस मशीनों से कृषि और दुग्ध उत्पादक किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
मंथली/सीजनल टिकट खरीदने पर मिलेगा डिस्काउंट
सबअर्बन रेलवे नेटवर्क के लिए डिजिटल पेमेंट के लिए मंथली/सीजनल टिकट लेने वालों को 0.5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसकी शुरुआत 1जनवरी 2017 से मुंबई से होगी।
रेलवे के ऑनलाइन टिकट पर 10 लाख का बीमा कवर
देश में जितने लोग रेलवे में सफर करते हैं उनमें 58% लोग ऑनलाइन टिकट खरीदते हैं। ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले को 10 लाख रुपए का इंश्योरेंश कवर मिलेगा।
कैशलेश पेमेंट पर 5% की छूट
रेलवे केटरिंग, एकोमोडेशन, रिटाइरिंग रूम आदि के लिए डिजिटल पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 5 फीसदी की छूट मिलेगी।
किसानों को दिए जाएंगे रुपे कार्ड
वित्तमंत्री ने इस बात की भी घोषणा की, कि को-ऑपरेटिव बैंक में 4 करोड़ 32 लाख खाता धारक किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड हैं उन्हें अब रुपे क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा।
ऑनलाइन बीमा प्रीमियम पर विशेष छूट का लाभ
पब्लिक सेक्टर इंश्योरेश कंपनी जिसमें सामान्य बीमा हैं और लाइफ इश्योरेंश है, ऐसे लोग जो इन इंश्योरेंश का प्रीमियम ऑनलाइन भरते हैं उन्हें सामान्य बीमा में 10 फीसदी की छूट मिलेगी और लाइफ इंश्योरेंश पर 8 फीसदी की छूट मिलेगी।
पेमेंट चार्ज पर रहेगी नजर
केंद्रीय पीएएसयू हैं वह देखेंगे कि ट्रांजेक्शन पेमेंट और एमडीआर चार्ज का भार ग्राहकों पर ना पड़ें। पीएसयू बैंक यह तय करेंगे कि, POS टर्मिनल्स आदि डिजिटल पेमेंट पर किराया मासिक 100 रुपए से अधिक ना हों।
सर्विस टैक्स से छूट
2000 रुपए तक के जितने भी डिजिटल पेमेंट के ट्रांजेक्शन हैं उनपर सर्विस टैक्स नहीं लगेगा।
टोल पर 10% की छूट
नेशनल हाइवे पर जितने टोल प्लाजा हैं, फास्ट टैग कार्ड या IFRD कार्ड पर डिजिटल पेमेंट करने पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी।
निर्णय लागू करने में नहीं होगी देरी
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि देश में ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने और कैश की कमी के बीच लोगों को परेशानी से बचाने के लिए ये निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि ये निर्णय नोटिफिकेशन जारी होने के बाद तत्काल ही लागू हो जाएंगे।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications