पेटीएम कंपनी के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने एक न्यूज चैनल की वेबसाइट से बातचीत में कहा कि जल्द ही पेटीएम बैंक का ऐलान करेगा
पेटीएम कंपनी के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने एक न्यूज चैनल की वेबसाइट से बातचीत में कहा कि जल्द ही पेटीएम बैंक का ऐलान करेगा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद से पेटीएम के नए ग्राहकों की संख्या 500 फीसदी बढ़ी है। ऐप के रोजाना औसत ट्रांजैक्शन में भी 140 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कंपनी को साल के अंत तक 200 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन की उम्मीद है।

इस चैनल की खबर के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में कैशलेस ट्रांजैक्शन के लिए पेटीएम ने 5-6 गुना नए ग्राहक जोड़े हैं. और उन्होंने अपनी सर्विसेज को भी अपग्रेड किया है.
चीन की कंपनी अलीबाबा द्वारा समर्थित पेटीएम ने सोमवार को कहा था कि नोटबंदी के बाद एक दिन में 120 करोड़ रुपये राशि के 70 लाख से ज्यादा कारोबारी लेनदेन किए हैं। नोटबंदी के बाद देश भर के लाखों उपभोक्ता और व्यापारी मोबाइल भुगतान का इस्तेमाल कर रहे हैं।
कंपनी ने कहा कि बीते दस दिनों में इसने 4.5 करोड़ उपभोक्ताओं को सेवाएं दी हैं। इसके साथ ही कंपनी ने नोटबंदी शुरू होने के बाद से 50 लाख से ज्यादा नए उपभोक्ताओं को जोड़ा है।
पेटीएम के उपाध्यक्ष सुधांशु गुप्ता ने कहा, "मेट्रो शहरों में उपभोक्ता एक कप काफी का मूल्य भुगतान करने में सक्षम हैं, कुरनूल में किसान पेटीएम को इस्तेमाल कर बीज खरीद रहे हैं। हम पेटीएम के इस्तेमाल में बहुत ज्यादा वृद्धि के साक्षी बन रहे हैं। इसका इस्तेमाल उपभोक्ता और व्यापारी दोनों कर रहे हैं। हम चौबीसों घंटे उपभोक्ताओं और व्यापारियों को पूरी तरह से हररोज के लेनदेन लिए इसे सक्षम बनाने का कार्य कर रहे हैं।"
कंपनी ने बयान में कहा, "ऑफलाइन लेनदेन का पूरे व्यापार में 65 प्रतिशत से ज्यादा का योगदान है। ऐसे में कंपनी ने अपने व्यापारी नेटवर्क का 15 लाख अतिरिक्त व्यापारियों के साथ विस्तार किया है। इससे उपभोक्ताओं को ज्यादातर पड़ोस की दुकानों में पेटीएम स्वीकार करने वाले पहले से ज्यादा दुकानदार निश्चित रूप से मिल सकेंगे।" पेटीएम के वर्तमान में 15 करोड़ उपभोक्ता हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications