सरकार द्वारा 500 और 1000 का नोट बंद करने के फैसले के बाद से बैंकों को 18 नवंबर तक 5.44 लाख करोड़ रुपए के पुराने नोट बदले या जमा किए हैं। रिजर्व बैंक ने बयान में कहा कि 10 से 18 नवंबर के दौरान बैंकों के काउंटर या एटीएम के जरिये 1,03,316 करोड़ रुपए वितरित किए गये। सरकार द्वारा 8 नवंबर, 2016 को 500 और 1,000 का नोट बंद करने की घोषणा के बाद से रिजर्व बैंक ने ऐसे नोटों को बदलने या जमा कराने की व्यवस्था की है।

यह सुविधा रिजर्व बैंक और वाणिज्यिक बैंकों के साथ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों तथा शहरी सहकारी बैंकों में उपलब्ध है। बैंकों के मुताबिक 10 नवंबर से 18 नवंबर के दौरान उन्होंने 5,44,571 करोड़ रुपए के नोट बदले हैं या जमा किए हैं। इसमें से 33,006 करोड़ रुपए के नोट बदले गये हैं जबकि 5,11,565 रुपए जमा किए हैं।
बयान में कहा गया है कि इस दौरान जनता ने अपने खातों या एटीएम से 1,03,316 करोड़ रुपए निकाले हैं। नोटबंदी की घोषणा के बाद 10 नवंबर को बैंक खुले थे। उस दिन से आज तक बैंकों में लंबी कतारें लगी हैं। लोग नोट बदलने या जमा कराने के लिए बैंकों और डाकघरों पर लाइनें लगाकर खड़े हैं। एटीएम पर भी बड़ी-बड़ी कतारें देखने को मिल रही हैं।
सरकार ने लोगों को अमान्य मुद्रा का इस्तेमाल पेट्रोल-डीजल, रेल या हवाई टिकट खरीदने, बिजली पानी के भुगतान या कर भुगतान के अलावा सरकारी अस्पतालों में करने की अनुमति दी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
