नोटबंदी का असर: अब आपकी जेब पर सरकार की निगाह

हिंदी गुडरिटर्न्स अपने पाठकों के लिए नया सेगमेंट शुरु कर रहा है, जिसके जरिए एक ही क्लिक में पाठकों को बिजनेस, पर्सनल फिनांस, शेयर बाजार और गोल्ड से जुड़ी तमाम खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

हिंदी गुडरिटर्न्स अपने पाठकों के लिए नया सेगमेंट शुरु कर रहा है, जिसके जरिए एक ही क्लिक में पाठकों को बिजनेस, पर्सनल फिनांस, शेयर बाजार और गोल्ड से जुड़ी तमाम खबरें पढ़ने को मिलेंगी। पाठकों के व्यस्त समय को ध्यान में रखते हुए इन खबरों के प्रारूप छोटा और सटीक रखा गया है।

पेट्रोल पंप पर मिलेगा कैश

पेट्रोल पंप पर मिलेगा कैश

सरकारी कंपनी के पंप पर डेबिट कार्ड से 2,000 रुपए मिलेंगे शुरुआत में देश के 2,500 पेट्रोल पंपों पर यह सुविधा दी गई है। इस सुविधा को ATM और बैंक में भीड़ को कम करने के लिए उठाया गया है। शुरुआती दौर में यह सुविधा देश भर के 2,500 पेट्रोल पंपों पर दी गई है, जहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्वाइप मशीनें उपलब्ध हैं।

आपकी जेब पर सरकार की निगाह

आपकी जेब पर सरकार की निगाह

नोटबंदी के बाद अब सरकार नगद निकासी, ट्रांजैक्शंस और कोई अपने पास कितना पैसा रख सकता है, इसकी एक लिमिट तय कर सकती है। यह लिमिट कंपनियों के साथ-साथ आम लोगों पर भी लागू होगी। एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि इससे कालेधन के खिलाफ लड़ाई और मजबूत होगी।

 22,500 ATM शुरु, बाकी पर काम चालू

22,500 ATM शुरु, बाकी पर काम चालू

नोटबंदी के बाद से देश भर के एटीएम और बैंकों में लगी लंबी लाइनों से अब शायद जल्दी ही राहत मिल जाएगी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि, गुरुवार शाम तक देश के 22,500 एटीएम से नए 500 और 2000 रुपए के नोट दे रहे हैं। आपको बता दें कि, देश में कुल 2,20,000 एटीएम हैं, लेकिन ज्यादातर में नए नोटों का अभाव है। इसके चलते लोगों को 100 रुपए के नोटों से ही गुजारा चलाना पड़ रहा है।

एसबीआई ने जमा राशि पर घटाई ब्याज दरें

एसबीआई ने जमा राशि पर घटाई ब्याज दरें

सार्वजिनक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने 1 से तीन साल तक के लिए जमा की जाने वाली बड़ी धनराशि पर ब्याज दरों में 15 बेसिस पॉइंट्स तक की कमी कर दी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से लागू की गई यह कटौती तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। दूसरी तरफ निजी सेक्टर के ऐक्सिस बैंक ने एमसीएलआर में कटौती कर दी है। केंद्र सरकार की ओर से 500 और 1000 के नोटों को बंद किए जाने के बाद बड़े पैमाने पर राशि जमा होने के बाद बैंकों ने यह फैसला लिया है।

गोल्ड खरीदने वालों से हो सकती है पूछ-ताछ

गोल्ड खरीदने वालों से हो सकती है पूछ-ताछ

अगर किसी ने 500 और 1000 रुपए के नोटों को रद्द करने के सरकारी फैसले से तुरंत पहले या बाद में गोल्ड खरीदा होगा तो टैक्स अधिकारी उससे पूछताछ कर सकते हैं, भले ही उसने चेक या क्रेडिट कार्ड का यूज किया हो। इंडियन बुलियन एंड जूलर्स असोसिएशन ने इकनॉमिक टाइम्स को बताया कि एक्साइज अथॉरिटीज ने 600 जूलर्स को नोटिस भेजकर 7 नवंबर से 10 नवंबर तक हर रोज के स्टॉक्स और सेल्स की डीटेल्स मांगी हैं। नोटिस पिछले शुक्रवार को जारी किए गए थे। उसके बाद से जूलरी और बुलियन डिमांड में ज्यादा कमी आई है।

 LIC ने प्रीमियम भरने का समय बढ़ाया

LIC ने प्रीमियम भरने का समय बढ़ाया

जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने बुधवार को पॉलिसीधारकों के लिए नवीकरण प्रीमियम भुगतान का समय बढ़ा दिया है। बड़े नोटों पर प्रतिबंध की वजह से लोगों को आ रही दिक्कतों के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी ने एक बयान में कहा, 'पॉलिसीधारकों को किसी तरह की परेशानी से बचाने के लिए तथा नवीकरण प्रीमियम के भुगतान को एलआईसी ने कुछ रियायतें देने की घोषणा की है।'कंपनी ने कहा कि यह सुविधा उन पॉलिसियां पर दी जाएगी, जिनमें ग्रेस की अवधि 9 नवंबर से 30 नवंबर तक है, अब उनका भुगतान बिना किसी जुर्माने के 30 नवंबर तक किया जा सकेगा।

विजय माल्या का कोई कर्ज माफ नहीं किया: जेटली

विजय माल्या का कोई कर्ज माफ नहीं किया: जेटली

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस सहित करीब 7,000 करोड़ रुपए के ऋण को बट्टे खाते में डालने के विवाद के बीच सरकार और बैंक दोनों ने इस मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा कि यह ऋण माफ करना नहीं है और कर्ज लेने वालों पर देनदारी कायम है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि सदस्य सिर्फ 'बट्टे खाते' के अर्थ पर न जाएं। उन्होंने कहा कि बट्टे खाते में डाला जाना ऋण माफी नहीं है। कर्ज अभी कायम है, इसे अभी भी वसूला जाएगा।

किसान, शादी वाले घर और आम आदमी को मिली राहत

किसान, शादी वाले घर और आम आदमी को मिली राहत

नोटबंदी पर सरकार ने गुरुवार को किसानों को बड़ी राहत दी है। किसान हफ्तेभर में 25 हजार रुपए निकाल सकेंगे। साथ ही सरकार ने ऐसे लोगों को भी राहत दी है जिनके घर शादी है। सरकार ने कहा कि जिनके घर में शादी है वे 2.5 लाख रुपए निकाल सकते हैं। साथ ही शुक्रवार से 4500 की जगह 2000 ही बदलवाए जा सकेंगे। जिनके परिवार में शादी है वे 2.5 लाख रुपए निकाल सकेंगे। यह उन अकाउंट से निकाले जा सकते हैं जो KYC (Know your customer) के तहत आते हैं।

50,000 से अधिक जमा पर दिखाना होगा पैन कार्ड

50,000 से अधिक जमा पर दिखाना होगा पैन कार्ड

नोटबंदी के बाद सरकार ने लोगों को 500-1000 के नोट बदलने के लिए 50 दिनों का वक्त दिया है। सरकार के ऐलान के बाद से बैंकों के बाहर पैसे बदलने वालों की लंबी कतार लगने लगी है। ऐसे में सरकार ने पैसे जमा करने को लेकर कुछ खास नियम भी बनाए हैं। आरबीआई के निर्देश में बैंकों से कहा गया है कि वे 50,000 रुपए से अधिक राशि नकद जमा करने वाले लोगों से उनके पैन कार्ड की प्रति जमा करवाए। ऐसा सिर्फ उन लोगों के लिए कहा गया है जिनके खाते पहले पैन से नहीं जुड़े हैं।

थोक और खुदरा महंगाई में आई गिरावट

थोक और खुदरा महंगाई में आई गिरावट

500 और 100 रुपए की नोटबंदी इन दिनों सुर्खियों में है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने महंगाई के मोर्चे पर एक अच्छी खबर दी है। नए आंकड़ों के अनुसार, थोक और खुदरा महंगाई की दर में काफी गिरावट आई है। अक्टूबर 2016 में थोक महंगाई की दर 3.39 फीसदी पर और खुदरा महंगाई दर 3.39 फीसदी पर आ गई है। यह गिरावट 14 महीनों की सबसे न्यूनतम महंगाई दर है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+