नोटबंदी: किसानों को राहत, शादी के लिए निकाल सकते हैं 2.5 लाख
किसान हफ्तेभर में 25 हजार रुपए निकाल सकेंगे। सरकार ने कहा कि जिनके घर में शादी है वे 2.5 लाख रुपए निकाल सकते हैं। साथ ही शुक्रवार से 4500 की जगह 2000 ही बदलवाए जा सकेंगे।
नोटबंदी पर सरकार ने गुरुवार को किसानों को बड़ी राहत दी है। किसान हफ्तेभर में 25 हजार रुपए निकाल सकेंगे। साथ ही सरकार ने ऐसे लोगों को भी राहत दी है जिनके घर शादी है। सरकार ने कहा कि जिनके घर में शादी है वे 2.5 लाख रुपए निकाल सकते हैं। साथ ही शुक्रवार से 4500 की जगह 2000 ही बदलवाए जा सकेंगे।

- शुक्रवार से बैंकों में एक व्यक्ति 4500 की जगह 2000 रुपए तक ही एक्सचेंज कर पाएगा। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा कि इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने 500 और 1000 के नोट बदलवाने का मौका मिल सकेगा।
- जिनके परिवार में शादी है वे 2.5 लाख रुपए निकाल सकेंगे। यह उन अकाउंट से निकाले जा सकते हैं जो KYC (Know your customer) के तहत आते हैं। दरअसल, नोटबंदी के चलते शादी वाले परिवारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
- जिन किसानों को क्रॉप लोन मिला है, उन्हें अपने खातों से हर हफ्ते 25 हजार रुपए प्रति हफ्ता निकालने की सहूलियत मिलेगी ताकि वे बीज और खाद आदि खरीद सकें। सब्जियों के थोक व्यापारी अब 50 हजार रुपये प्रति हफ्ता तक निकाल सकते हैं।
- जिन किसानों को माल की कीमत चेक या इलेक्ट्रॉनिक तरीके से मिली है वो उस पेमेंट से हफ्ते में 25 हजार रुपये निकाल सकते हैं। फसल बीमा की किश्त जमा कराने की समय सीमा 15 दिन बढ़ा दी गई है।
- ग्रुप सी तक के सरकार कर्मचारी दस हजार रुपए तक की सैलरी एडवांस में निकाल सकते हैं। यह रकम अगले महीने उनके खातों में मैनेज कर दी जाएगी।
- गौरलतब है कि 8 नवंबर की पीएम नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने की घोषणा की थी. उसके बाद से बैंकों और एटीएम के बाहर रुपयों के लिए लाइनें लगी हुई हैं. लोग रात में बैंकों के आगे जाकर बैठ जाते हैं ताकि वे खर्च के लिए रुपये निकाल सकें।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications