वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि बट्टे खाते में डाला जाना ऋण माफी नहीं है। कर्ज अभी कायम है, इसे अभी भी वसूला जाएगा।
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस सहित करीब 7,000 करोड़ रुपए के ऋण को बट्टे खाते में डालने के विवाद के बीच सरकार और बैंक दोनों ने इस मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा कि यह ऋण माफ करना नहीं है और कर्ज लेने वालों पर देनदारी कायम है।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि सदस्य सिर्फ 'बट्टे खाते' के अर्थ पर न जाएं। उन्होंने कहा कि बट्टे खाते में डाला जाना ऋण माफी नहीं है। कर्ज अभी कायम है, इसे अभी भी वसूला जाएगा।
जेटली सीपीएम नेता सीताराम येचुरी के सवाल का जवाब दे रहे थे। येचुरी ने अखबार में छपी एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि एसबीआई ने जानबूझ कर चूक करने वालों का कर्ज बट्टे खाते में डाला है। इसमें किंगफिशर एयरलाइंस का 1,200 करोड़ रुपए का कर्ज भी शामिल है। आनंद शर्मा ने भी अपने संबोधन में यह मुद्दा उठाया।
जेटली ने कहा, 'इसका मतलब कर्ज को समाप्त करना नहीं है, हम कर्ज वसूलेंगे, खातों में इसकी प्रविष्टि को सिर्फ गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) में डाला गया है।' एसबीआई की चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य ने भी 63 जानबूझ कर कर्ज न चुकाने वालों के ऋण को बट्टे खाते में डालने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि इन्हें विभिन्न मदों में डाला गया है और ऐसे डिफॉल्टरों से कर्ज वसूली के प्रयास जारी हैं।
उन्होंने कहा कि ऋण लेने वालों को कोई रियायत नहीं दी जा रही है। पूरा कर्ज वसूलने के लिए प्रक्रिया जारी है। बट्टे खाते में डालना एक तकनीकी शब्द है। आम आदमी की भाषा में इस शब्द को लेकर समझ भ्रम पैदा करती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
