RBI के निर्देशों के मद्देनजर अब जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में न तो 500-1000 रुपए के नोट बदले जाएंगे और न ही जमा होंगे।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक बड़ा आदेश जारी किया है जिसके बाद से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानी थोड़ी और बढ़ गई है। RBI ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में 500 और 1000 रुपए के नोट बदलने और जमा करने पर रोक लगा दी है। अपेक्स बैंक ने सभी जिला बैंकों को निर्देश दिए हैं कि 500 और 1000 रुपए के नोट किसी भी सूरत में न लिए जाएं। अब RBI के इस फैसले से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी होगी।
देश भर में 1700 सहकारी बैंक
बुधवार को राज्यसभा में समाजवादी पार्टी से सांसद रामगोपाल यादव ने को-ऑपरेटिव बैंकों (सहकारी बैंक) का मुद्दा उठाया था। उनका कहना था कि 90 फीसदी किसान कर्ज लेते हैं को-ऑपरेटिव सोसायटियों से, को-ऑपरेटिव बैंक से, उस पर रोक लगा दी गयी है कि कोई पैसा नहीं जमा कर सकता है। देशभर में करीब 1700 को-ऑपरेटिव बैंक हैं, जिनमें करीब 10 लाख करोड़ रुपए जमा हैं।
ना जमा होंगे, ना बदले जाएंगे 1000-500 के नोट
नोट बंदी के फैसले के दूसरे दिन ही भारतीय रिजर्व बैंक ने इस पर रोक लगा दी है। इसके मद्देनजर सोमवार को मंत्रालय में सहकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। इसके बाद अपेक्स बैंक ने सभी जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों को निर्देश दिए हैं कि वे न तो 500-1000 रुपए के नोट बदलें और न ही इन्हें ऋण या बचत खाते में जमा करें।
लोगों को हो रही है परेशानी
बैंक अधिकारियों का कहना है कि इस निर्णय से सहकारी बैंकों के खाताधारकों को काफी परेशानी होगी। इन्हें अब राष्ट्रीय बैंकों में 500 और 1000 रुपए के नोट बदलने होंगे या खाता खुलवाकर जमा करने होंगे। RBI के निर्देशों के मद्देनजर अब जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में न तो 500-1000 रुपए के नोट बदले जाएंगे और न ही जमा होंगे।
राहत की खबर
हालांकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इस दौरान लोगों के लिए थोड़ी राहत भरी घोषणा की है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आम जनता को फुटकर की कमी से निजात दिलाने के लिए जल्द ही ATM के जरिए 20 और 50 रुपए के नोट निकालने की सुविधा देगा।
10 दिन बढ़ी 1000-500 के नोटों की वैधता
SBI की अध्यक्ष अरुणधति भट्टाचार्य ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भीड़ कम होते ही बैंक 50 और 20 रुपए वितरित करना शुरू कर देगा। आपको बता दें कि, केंद्र सरकार ने एक दिन में चार हजार की बजाए 4500 रुपए निकालने की अनुमति दे दी है। इसके अलावा सरकार ने पुराने नोटों की वैधता और 10 दिन के लिए बढ़ा दी है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications