भारतीय स्टेट बैंक ने सरकारी बैंकों का 9000 करोड़ लेकर भाग गए शराब कारोबारी विजय माल्या का 1200 करोड़ का कर्ज भी डूबा हुआ मान लिया है।
भारतीय स्टेट बैंक ने अब 63 कर्जदारों का 7,016 करोड़ रुपए का कर्ज डूबा हुआ मान लिया है। देश में सबसे ज्यादा जिस बैंक का पैसा सबसे ज्यादा कर्जदार मार रहे हैं, उसी बैंक ने अब 63 कर्जदारों का करोड़ों रुपए का कर्ज डूबा हुआ मान लिया।

साथ ही भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने सरकारी बैंकों का 9000 करोड़ लेकर भाग गए शराब कारोबारी विजय माल्या का 1200 करोड़ का कर्ज भी डूबा हुआ मान लिया है। समाचार पत्र डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार एसबीआई जब कर्जदारों से बकाया लोन वसूल करने में विफल रही तो उसने शीर्ष 100 विलफुट डिफाल्टरों में से 60 से अधिक पर बकाया 7,016 करोड़ रुपए के लोन को डूबा हुआ मान लिया है।
डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक ने 63 डिफाल्टरों का पूरा कर्ज डूबा हुआ मान लिया है। वहीं 31 कर्जदारों का लोन आंशिक तौर डूबा हुआ माना गया है। इसके अलावा 6 अन्य कर्जदारों पर बकाया लोन को एनपीए घोषित कर दिया गया है।
आपको बताते चलें कि 30 जून 2016 तक एसबीआई 48 हजार करोड़ रुपए को डूबा हुआ मान चुका है। भारतीय स्टेट बैंक के इस फैसले के बाद विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस समेत अन्य 63 कर्जदारों का कर्ज बैंक की बैलेंसशीट से हटा देगा। साथ ही इसके बाद कर्ज वसूलने की कोशिश भी नहीं की जाएगी। भारतीय स्टेट बैंक ने जिन लोगों का कर्ज डूबा हुआ मान लिया है, उनमें किंगफिशर एयरलाइंस 1201 करोड़ रुपए, केएस ऑयल 596 करोड़ रुपए, सूर्या फार्मास्यूटिकल 526 करोड़ रुपए, जीईटी पावर 400 करोड़ रुपए और साई इंफो सिस्टम 376 करोड़ रुपए शामिल हैं।
डीएनए अखबार ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र भी किया है कि जब इस कर्ज डूबा मान लिया जाने को लेकर उपरोक्त पांच कंपनियों से बातचीत करने की कोशिश की गई तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। राज्यसभा में विमुद्रीकरण पर चर्चा करते हुए अरूण जेटली ने कहा कि विजय माल्या का कर्जा डूबा हुआ माना नहीं गया है और सरकार इस लोन को पूरा वसूल करेंगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications