सरकार के फैसले को विधि सम्मत बताते हुए महान्यायवादी मुकुल रोहतगी ने स्वीकार किया कि इस तरह के सरकार के किसी फैसले से कुछ दर्द होगा
सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार से मंगलवार को बैंकों और एटीएम के बाहर मची अफरातफरी की स्थिति से निपटने के लिए अब तक उठाए गए या उठाए जाने वाले संभावित कदमों के बारे में जानकारी मांगी। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी.एस.ठाकुर और न्यायमूर्ति डी.वाई.चंद्रचूड़ की पीठ ने केंद्र सरकार को औपचारिक नोटिस जारी किए बिना जवाब पेश करने को निर्देश दिया और कहा कि न्यायालय सरकार की नीति में हस्तक्षेप नहीं करेगा।

याचिकाकर्ता की ओर से अदालत में पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने नोटबंदी को आम लोगों के खिलाफ 'सर्जिकल कार्रवाई' बताया।
लोगों की कठिनाइयों और अमान्य नोटों के संबंध में कानूनी प्रावधानों का उल्लेख करते हुए सिब्बल ने कहा, "आप कालाधन के खिलाफ 'सर्जिकल कार्रवाई' कर सकते हैं, लेकिन आम जनता के खिलाफ आप 'सर्जिकल कार्रवाई' नहीं कर सकते।"
नोटबंदी के सरकार के फैसले पर स्थगन नहीं चाहने की मंशा जाहिर करते हुए सिब्बल ने कहा, "हम कालाधन पर रोक लगाने में सरकार के साथ हैं, लेकिन लोगों को जो कठिनाई हो रही है, वह जायज नहीं है। यह उनके जीवन को खतरे में डाल रहा है।"
सरकार के फैसले को विधि सम्मत बताते हुए महान्यायवादी मुकुल रोहतगी ने स्वीकार किया कि इस तरह के सरकार के किसी फैसले से कुछ दर्द होगा, लेकिन उन्होंने अदालत से इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करने का अनुरोध किया, क्योंकि ये मामले आर्थिक नीति से संबंधित हैं।
इस पर मुख्य न्यायमूर्ति टी.एस.ठाकुर ने कहा, "हम आपके नीतिगत मामले में हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं।"
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications