20 रुपए के नोट पर सोनम गुप्ता के नाम से लिखा है, मेरा 500 और 1000 रुपए का नोट चलवा दो मेरे आशिकों, तुम्हारी सोनम।
माफ करना सोनम गुप्ता लेकिन तुम जो भी हो, जहां भी हो अगर अपने बारे में फैली ये सारी बातें पढ़ रही होगी तो यकीनन तुम्हें भी बार-बार हंसी आ रही होगी। बस ये जरूरी है कि तुम वही सोनम गुप्ता हो जिसने बेवफाई की है। पिछले दो दिन में सोशल मीडिया पर जितनी बार सोनम गुप्ता की बेवफाई पर चर्चा की गई है उसने पिछली सभी चर्चाओं और बहस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोनम गुप्ता की बेवफाई का सच हम आपके सामने ले कर आए हैं। हम बताएंगे कि सोनम गुप्ता क्यों बेवफा हुई और क्यों लोग उसकी बेवफाई के चर्चे अब भी 2000 रुपए के कड़क नोट पर कर रहे हैं। साथ ही ये भी बताएंगे की सोनम गुप्ता की बेवफाई पर चर्चा करने से क्या खतरा है।
कड़क नोट पर बेवफाई के चर्चे
बाजार में 2000 रुपए के नए नोट आ गए हैं इसी के साथ सोनम गुप्ता की बेवफाई के किस्से भी वापस आ गए हैं। एक वक्त 10 रुपए के नोट पर जब किसी ने दिल टूटने के अथाह दर्द पर सोनम गुप्ता की बेवफाई को सरेआम कर दिया था तो शायद उसने सोचा भी नहीं होगा कि जब 2000 रुपए के नए करारे नोट बाजार में आएंगे तो लोग नोट नहीं सोनम गुप्ता की बेवफाई के चर्चे पर चर्चा करें।
200 प्रतिशत बढ़ी बेवफाई
सोशल मीडिया पर 'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिखा 2000 रुपए का नोट तेजी से वायरल हो रहा है। 10 रुपए के नोट पर बेवफाई का जिक्र था और अब 2000 रुपए के नोट पर भी बेवफाई का जिक्र है। कुल मिलाकर देखा जाए तो इतने दिनों में बवफाई का प्रतिशत 200 गुना बढ़ गया है, और इतना ही टैक्स जुर्माना सरकार उन भ्रष्टाचारियों से वसूल रही है जिनके पास अघोषित संपत्ति है। मतलब कहीं ना कहीं सरकार भी सोनम गुप्ता से प्रेरित लग रही है।
दुनिया जान गई सोनम गुप्ता की बेवफाई के बारे में
अगर आप सोच रहे हैं कि सोनम गुप्ता की बेवफाई के चर्चे सिर्फ भारत में है तो आप गलत हैं, सोनम गुप्ता की बेवफाई के चर्चे अमेरिका से लेकर न्यूजीलैंड तक हैं। बीच में ब्रिटेन और चीन भी पड़ रहे हैं तो वहां भी सोनम गुप्ता की बेवफाई के बारे में लोगों को पता चल गया है।
सोनम गुप्ता ने भी दिया जवाब
बहरहाल, कुछ ऐसा लगता है कि सोनम गुप्ता ने कुछ नोटों के जरिए अपनी बेवफाई का जवाब दिया है। 20 रुपए के नोट पर सोनम गुप्ता के नाम से लिखा है, मेरा 500 और 1000 रुपए का नोट चलवा दो मेरे आशिकों, तुम्हारी सोनम। वहीं 1000 रुपए को नोट पर सोनम गुप्ता के नाम से लिखा है, अगर यही बात 1000 रुपए के नोट पर लिखता तो आज मैं तेरी होती, चिरकुट।
जरूरी बात
खैर, सोनम गुप्ता और उसकी बेवफाई के चर्चे सरेआम हैं। इस बीच हम आपको एक जरूररी जानकारी देना चाह रहे हैं। कुछ लोग मजाक के लिए 2000 और 500 रुपए के नए नोट पर भी सोनम गुप्ता बेवफा है लिख रहे हैं, जो कि गलत है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की सख्त हिदायत है कि करेंसी नोट पर कहीं भी, कुछ भी नहीं लिखा जा सकता, साथ ही करेंसी नोट को स्टेपल करने पर भी रोक लगा दी गई है।
क्या है आरबीआई की गाइड लाइन
यहां हम आपको बता देना चाहते हैं, करेंसी नोट भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी एवं केंद्रीय सरकार द्वारा प्रत्याभूत होती है। करेंसी नोट पर राष्ट्रीय प्रतीक, राष्ट्रीय चिह्न और गांधी जी की तस्वीर रहती है। इस तरह के परीक्षण से राष्ट्रीय अस्मिता के प्रतीक चिह्नों का अपमान होता है, इसलिए आप नोट के साथ ऐसा को भी कार्य ना करें जिससे राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान हो। बारिश में नोट का भीग जाना या फिर आग लगने से जल जाना ये कृत्य दुर्घटनावश होते हैं लेकिन यदि कोई जानबूझ कर ऐसा करता है तो वह व्यक्ति कानूनन दंड का पात्र होगा।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
