अनुपम खेर ने मथुरा में एक किसान से नोट बंदी को लेकर कुछ सवाल किए जिसका जवाब किसान ने बड़े ही सधे हुए ढंग में और बड़ी सरल भाषा में दिया।
500 और 1000 रुपए के नोट बंद होने के बाद से देश में अलग तरह का माहौल है। एक तरफ लोग फैसले का स्वागत कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ जो लोग परेशानी में पड़े हैं उन्हें यह फैसला जल्दबाजी में किया हुआ लगता है। इसी बीच जाने-माने फिल्म अभिनेता और वरिष्ठ कलाकार अनुपम खेर ने मथुरा में एक किसान से नोट बंदी को लेकर कुछ सवाल किए जिसका जवाब किसान ने बड़े ही सधे हुए ढंग में और बड़ी सरल भाषा में दिया।
अनुपम खेर ने सवाल-जवाब का यह वीडियो माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपलोड किया है। इसमें अनुपम खेर ने किसान से नोट बंदी से जुड़ा सवाल किया, वहीं यह भी जानने की कोशिश की क्या नोट बंद हो जाने से उनके जीवन पर इस फैसले का क्या असर पड़ा है। तो आप भी पढ़िए और सुनिए कि अनुपम खेर के सवाल और किसान के दिलचस्प जवाब।
अनुपम खेर- अच्छा, और ये 500 और 1000 रुपए का जो नोट बंद कर दिया...
किसान- हां, जी बंद कर दिया बहुत बढ़िया किया, और लोग बता रहे हैं कि पाकिस्तान से डुप्लीकेट नोट आ रहे हैं, अब उसपर भी रोक लग जाएगी। साथ ही आतंकी गतिविधियों पर भी रोक लग जाएगी, अब पुराने नोट ना तो चलेंगे, और ना ही उन्हे कोई किसी को दे सकता है।
अनुपम खेर- और आपका जीवन, वो ठीक है या आपको कोई फर्क नहीं पड़ता ?
किसान- हमारा जीवन ठीक ही है जी, कोई फर्क नहीं पड़ रहा है, हम तो ऐसे ही रहेंगे (हंसते हुए)।
ये वीडियो 41 सेकेंड का जिसमें देश के एक किसान ने अपनी राय जाहिर की और एक जाने-माने अभिनेता ने किसान के विचार को करोड़ों लोगों तक पहुंचा दिया। वीडियो में किसान अपने गाय के बाड़े के पास खड़ा है, पीछे गाय और छप्पर साफ नजर आ रहे हैं।
तो आप भी यहां देखिए अनुपम खेर और किसान के बीच हुए सवाल जवाब का दिलचस्प वीडियो।
Here is spontaneous & realistic response of a farmer near Mathura when I asked him if his life has become difficult after Rs500/1000 ban.:) pic.twitter.com/Irfk2vc91a
— Anupam Kher (@AnupamPkher) November 11, 2016
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications