फिलहाल RBI ने ऐसे किसी नोट की पुष्टि नहीं की है ना ही इससे संबंधित किसी तरह की जानकारी जारी की है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर 2000 रुपए के नोट की तस्वीरें जारी की गई हैं। इन तस्वीरों के आने पर लोगों कई तरह के रिएक्शन आए हैं। कुछ लोगों ने इस नोट का स्वागत किया है तो कइयों ने इससे भ्रष्टाचार बढ़ने की आशंका जाहिर की है। ये तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया जारी की गई हैं । भारत में 1000 रुपए का नोट सबसे बड़ा करेंसी नोट है लेकिन नई तस्वीरें सामने आने के बाद अब इसकी बादशाहत खत्म होने वाली है।
सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल
माना जा रहा है कि, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही देश में 2000 रुपए का नोट जारी कर सकता है। रिजर्व बैंक ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। समाचार जगत में चल रही अटकलों की मानें तो, मैसूर करेंसी प्रिंटिंग प्रेस में 200 रुपए के नोट की छपाई शुरु हो चुकी है।
कैसा दिख रहा है 2000 रुपए का नोट
2000 रुपए के इस नोट में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। खास बात ये है कि इस नोट का रंग गुलाबी है और इस नोट पर हिंदी की पारंपरिक अंको में 2000 रुपए लिखा है। नोट पर स्वच्छ भारत अभियान का लोगो भी है। इसके अलावा नोट पर नए आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल का हिंदी में हस्ताक्षर भी मौजूद है।
नई तकनीन का इस्तेमाल
बताया जा रहा है कि इस नोट को बनाने में नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। 2000 रुपए का नोट पानी में जल्दी भीगेगा नहीं। इसके लिए नोट पर एडवांस वॉटर प्रूफिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है। यूरोपीय देशों की करेंसी में इसी तकनीक का इस्तेमाल होता है।
कब होगा लॉन्च
नोट की लॉन्चिंग कब होगी इसके लेकर आरबीआई ने किसी तरह की घोषणा नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक या फिर 2017 की शुरुआत में 2000 रुपए का नोट लॉन्च कर दिया जाएगा।
क्या कहते हैं जानकार
कई विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार को बड़े नोट पर रोक लगानी चाहिए, इससे काले धन पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। बाबा रामदेव भी बड़े करेंसी नोट पर रोक लगाने की बात कह चुके हैं।
10,000 रुपए का नोट!
1938 में आरबीआई 10,000 का नोट छापती थी, जो बाद में 1946 में बंद कर दिया गया। आरबीआई ने दोबारा 1954 में 10,000 का नोट छापना शुरू किया और इसे 1978 में दोबारा बंद कर दिया गया। नोट छापने में उपयोग होने वाला कागज कपास और कपास रेशे से बना होता है।
अस्वीकरण (डिसक्लेमर)
फिलहाल RBI ने ऐसे किसी नोट की पुष्टि नहीं की है ना ही इससे संबंधित किसी तरह की जानकारी जारी की है। hindi.goodreturns.in 2000 रुपए के नोट की इन तस्वीरों की पुष्टि नहीं करते हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
