हिंदी गुडरिटर्न्स अपने पाठकों के लिए नया सेगमेंट शुरु कर रहा है, जिसके जरिए एक ही क्लिक में पाठकों को बिजनेस, पर्सनल फिनांस, शेयर बाजार और गोल्ड से जुड़ी तमाम खबरें पढ़ने को मिलेंगी।
हिंदी गुडरिटर्न्स अपने पाठकों के लिए नया सेगमेंट शुरु कर रहा है, जिसके जरिए एक ही क्लिक में पाठकों को बिजनेस, पर्सनल फिनांस, शेयर बाजार और गोल्ड से जुड़ी तमाम खबरें पढ़ने को मिलेंगी। पाठकों के व्यस्त समय को ध्यान में रखते हुए इन खबरों के प्रारूप छोटा और सटीक रखा गया है।
शुरुआती कारोबार में बाजार में दिखी मजबूती
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले एशियाई बाजारों में आई रौनक ने घरेलू बाजारों को भी झूमने का मौका दे दिया है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में करीब एक फीसदी की मजबूती देखने को मिली है। तेजी के इस माहौल में निफ्टी 8500 के पार निकल गया, तो सेंसेक्स ने भी 27500 के ऊपर दस्तक दी। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी आई है। BSE का मिडकैप इंडेक्स 1.3 फीसदी की तेजी के साथ 13000 के पार पहुंच गया है, जबकि निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 1.5 फीसदी उछला है। BSE का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है।
भारत-ब्रिटेन के बीच व्यापार बढ़ाने पर जोर
भारत पहुंची ब्रिटेन की पीएम थेरेसा मे ने भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार और अवसरों को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देश एक विशेष संबंध साझा करते हैं। थेरेसा ने भारत, ब्रिटेन टेक सम्मेलन में कहा, "भारत और ब्रिटेन के बीच बहुत संभवानाएं हैं। हमारा संबंध बहुत ही विशेष है।" थेरेसा ने कहा कि ब्रिटेन अर्थव्यवस्था और सामाजिक सुधारों पर काम कर रहा है और भारतीय निवेश से हमारी अर्थव्यवस्था में विविधता लाने में मदद हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीयों के लिए ब्रिटेन की यात्रा करना आसान होगा। थेरेसा ने कहा, "नियमित तौर पर ब्रिटेन आने वाले भारतीयों के लिए एक पंजीकृत यात्रा योजना है।" प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद थेरेसा मे की यह पहली भारत यात्रा है।
'मोदी सरकार की प्रोग्रेसिव पॉलिसी से देश के लिए बेहतर'
ब्रिटिश कन्ज्यूमर गुड्स कंपनी रेकिट बेनकाइजर पीएलसी ने कहा है कि मोदी सरकार की प्रोग्रेसिव पॉलिसी से देश की तरक्की में मदद मिल रही है। कंपनी के ग्लोबल सीईओ राकेश कपूर ने इकोनॉमिक टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ये बातें कहीं। राकेश कपूर ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे के साथ भारत आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की इकनॉमिक ग्रोथ और डिवेलपमेंट में भागीदार बनना चाहते हैं। मैं इंडिया की ग्रोथ स्टोरी को मिस नहीं करना चाहता। सबसे पहले मैं भारत में निवेश करूंगा। हालांकि, हम भारत में जितनी तेज ग्रोथ हासिल कर सकते हैं, अभी यह उससे कम है।
PM आवास योजना की वेबसाइट ठप, कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
कम आय वर्ग के लोगों को लिए घर खरीदनें का सपना अब पूरा होने वाला है। केंद्र सरकार शहरी क्षेत्रों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दे रही है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू हो चुकी है। केंद्र सरकार के मुताबिक प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को आवेदन देने की व्यवस्था की गई है। हालांकि जिस साइट के जरिए लोगों को ऑनलाइन आवेदन करना है वह अभी ठप पड़ गई है।
स्वतंत्र बोर्ड निदेशक मिस्त्री के पक्ष में
टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए गए सायरस मिस्त्री को ग्रुप कंपनियों के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स की तरफ से होने वाली बोर्ड मीटिंग्स और आम बैठक में समर्थन मिल सकता है। इकनॉमिक टाइम्स ने टाटा ग्रुप की कंपनियों के कम से कम 20 डायरेक्टर्स से बात की, जिससे यह जानकारी मिली है। जहां टाटा संस की टीम के फॉरेन और लोकल इंस्टिट्यूशनल इनवेस्टर्स के साथ लॉबिंग की खबरें आ रही हैं, वहीं मिस्त्री की टीम कई इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स के संपर्क में है।
बाजार की नजर अमेरिकी चुनावों पर
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की तारीख करीब आने के साथ लगातार 5 ट्रेडिंग सेशंस में शेयर बाजार में गिरावट आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि शॉर्ट टर्म में बाजार की चाल इस बात से तय होगी कि चुनाव में जीत किसे मिलती है। उनके मुताबिक, अगर डोनाल्ड ट्रंप चुनाव जीतते हैं तो बिकवाली लंबी खिंच सकती है और वहीं, अगर हिलेरी क्लिंटन को जीत मिलती है तो सेलिंग रुक सकती है। पिछले एक महीने में विदेशी निवेशकों ने 6,600 करोड़ के शेयर बेचे हैं। मार्केट की चाल इस पर भी निर्भर करती है कि वे आगे क्या करेंगे।
'तेज इकोनॉमी के लिए बैंक कॉर्पोरेट सेक्टर को दें ज्यादा कर्ज'
अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार और चौतरफा विकास के लिए घरेलू निवेश को जरूरी बताते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बैंकों से कॉरपोरेट सेक्टर को कर्ज की रफ्तार बढ़ाने के लिए कहा है। भारतीय कंपनियों को विस्तार के लिए बड़े पैमाने पर फंड की आवश्यकता है। इसे बैंक उपलब्ध करा सकते हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि घरेलू निवेश लगातार चुनौती बना हुआ है। इसलिए जरूरी है कि आर्थिक वृद्धि को बढ़ाने के लिये बैंकिंग जगत उद्योगों की मदद करे। कर्ज वसूली पर आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जेटली ने देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानी FDI नीतियों के उदारीकरण का भी जिक्र किया।
यूपी में बाबा रामदेव करेंगे 2000 करोड़ का निवेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने योग गुरु रामदेव के पतंजलि आयुर्वेद के राज्य में 2,000 करोड़ रुपए के निवेश को मंजूरी दे दी है। इसमें यमुना एक्सप्रेसवे पर 450 एकड़ में फूड पार्क की स्थापना भी शामिल है मामले से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि इसी सप्ताह उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने राज्य में रुपये के निवेश से कृषि प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना का प्रस्ताव भी शामिल है। इसमें ग्रेटर नोएडा में 1,500 करोड़ रुपए के निवेश से कृषि प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना का प्रस्ताव भी शामिल है।
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.66 करोड़ डॉलर बढ़ा
देश का विदेशी पूंजी भंडार 28 अक्टूबर को 1.66 करोड़ डॉलर बढ़कर 367.15 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 28 अक्टूबर को विदेशी पूंजी भंडार बढ़कर 367.15 अरब डॉलर हो गया, जबकि 21 अक्टूबर को यह 367.14 अरब डॉलर था। विदेशी पूंजी भंडार में सर्वाधिक योगदान देने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां समीक्षाधीन सप्ताह में 21.6 अरब डॉलर बढ़कर 341.94 अरब डॉलर रहीं। वहीं देश का स्वर्ण भंडार हालांकि 21.40 अरब डॉलर पर स्थिर रहा।
868 रुपए में लीजिए हवाई सफर का मजा
घरेलू हवाई यात्रियों के लिए देश की एक बड़ी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो खास ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत यात्री मात्र 868 रुपए (सभी कर शामिल) में उड़ान भर सकते हैं। हालांकि कंपनी की ओर से दिए गए इस ऑफर के साथ कुछ नियम व शर्तें भी जुड़ी हुई हैं। ध्यान रहे सस्ती टिकट का ऑफर ग्रुप बुकिंग पर लागू नहीं है। गौरतलब है कि इंडिगो इससे पहले भी सस्ती विमानन सेवाएं देती रही है। इंडिगो का यह ऑफर लेने के लिए आपको 4 नवंबर से 8 नवंबर के बीच बुकिंग करानी होगी और इन टिकटों पर यात्रा की वैधता अवधि 11 जनवरी 2017 से 11 अप्रैल 2017 होगी।
More From GoodReturns

Copper है नया Gold? Ajay Kedia ने बताया क्यों बढ़ रही है निवेशकों की दिलचस्पी!

Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर

Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?

Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?

Market Outlook: Middle East तनाव, महंगा Crude और Share Market... आगे क्या होगा?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?



Click it and Unblock the Notifications