भारत और ब्रिटेन के बीच दो मुख्य MoU साइन हुए जिसमें ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बढ़ाने पर दोनों देश सहयोग करेंगे।
भारत और ब्रिटेन ने आपसी व्यापार बढ़ाने के लिए दो अहम MoU पर साइन किया है। इसके तहत ईज ऑफ डूइंग बिजनेस यानि नया व्यापार शुरू करने और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (IPR) के मामले में दोनों देश एक दूसरे का सहयोग करेंगे। वहीं PM मोदी ने ब्रिटेन से अपील की है कि IT प्रोफेशनल स्टूडेंट्स के लिए वीजा नियमों में छूट मिले, जिससे उन्हें UK में नौकरी हासिल करने में कठिनाई न हो। मोदी ने यह भी कहा है कि डिफेंस प्रोजेक्ट पूरा करने में सहयोग के लिए ब्रिटिश डिफेंस इंडस्ट्री को आंत्रित किया जाएगा

द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर
अपने तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंची ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को और बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत और ब्रिटेन स्वाभाविक साझेदार देश हैं, दोनों देशों के पास अपने संबंधों को बढ़ावा देने के लिए 'बहुत अधिक संभावनाएं' हैं। थेरेसा ने भारत-ब्रिटेन प्रौद्योगिकी (टेक) सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रिटेन दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार में विश्वास रखता है।
बाधाओं का तोड़कर व्यापार करने पर जोर
उन्होंने कहा, "हम मुक्त व्यापार में विश्वास रखते हैं। हम बाधाओं को तोड़कर व्यापार में सुधार कर सकते हैं।" थेरेसा ने कहा कि किसी भी अन्य यूरोपीय देशों की तुलना में भारत ने ब्रिटेन में अधिक निवेश किया है और ठीक इसी तरह ब्रिटेन ने भी किसी भी अन्य जी-20 देश की तुलना में भारत में अधिक निवेश किया है।
थेरेसा भारत के रुख से संतुष्ट
थेरेसा ने लोकतंत्र के साझा मूल्यों और दोनों देशों के बीच कानून के नियम के बारे में बात करते हुए कहा कि ब्रिटेन में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं और दोनों देश बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम कर सकते हैं। थेरेसा ने द्विपक्षीय व्यापार को अगले उच्च स्तर तक ले जाने की उम्मीद जताई।
ब्रिटेन को भारतीय निवेश की आस
थेरेसा ने कहा कि ब्रिटेन अर्थव्यवस्था और सामाजिक सुधारों पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय निवेश से हमारी अर्थव्यवस्था में विविधता लाने में मदद हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीयों के लिए ब्रिटेन की यात्रा करना आसान होगा। थेरेसा ने कहा, "नियमित तौर पर ब्रिटेन आने वाले भारतीय व्यापारी अब पंजीकृत यात्रा योजना के पात्र होंगे।" थेरेसा भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद थेरेसा मे की यह पहली भारत यात्रा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications