हिंदी गुडरिटर्न्स अपने पाठकों के लिए नया सेगमेंट शुरु कर रहा है, जिसके जरिए एक ही क्लिक में पाठकों को बिजनेस, पर्सनल फिनांस, शेयर बाजार और गोल्ड से जुड़ी तमाम खबरें पढ़ने को मिलेंगी।
हिंदी गुडरिटर्न्स अपने पाठकों के लिए नया सेगमेंट शुरु कर रहा है, जिसके जरिए एक ही क्लिक में पाठकों को बिजनेस, पर्सनल फिनांस, शेयर बाजार और गोल्ड से जुड़ी तमाम खबरें पढ़ने को मिलेंगी। पाठकों के व्यस्त समय को ध्यान में रखते हुए इन खबरों के प्रारूप छोटा और सटीक रखा गया है।
शेयर बाजार में दिखी शुरुआती बढ़त
फेड रिजर्व की आखिरी समीक्षा बैठक में नीतिगत दरों में कोई बदलाव न किए जाने से भारतीय शेयर बाजार में मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 36.69 अंको की तेजी के साथ 27.563.91 के स्तर पर और निफ्टी 11.75 अंको की तेजी से 8525.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
फेडरल रिजर्वस ने नहीं बढ़ाईं ब्याज दरें
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी अनिश्चितताओं के बीच ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। फेडरल रिजर्व की नीति निर्माता समिति द्वारा जारी बयान के मुताबिक, "समिति ने पाया है कि संघीय पूंजी दरों में बढ़ोतरी जारी है, इसे देखते हुए फिलहाल ब्याज दरों में बढ़ोतरी का थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता हैं।"
पीएम आवास योजना के लिए 3 नंवबर से ऑनलाइन आवेदन
पासपोर्ट, लाइसेंस बनवाने पर खर्च होगा ज्यादा पैसा
जल्द ही आपको पासपोर्ट बनवाने, लाइसेंस बनवाने, रजिस्ट्रेशन करवाने, सरकारी परीक्षाओं और हर उस सेवा के लिए अधिक फीस चुकानी होगी। वित्त मंत्रालय ने मंत्रालयों और विभागों से यूजर चार्ज बढ़ाने के लिए कहा है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि मौजूद प्रोडक्ट पर खर्च की फंडिंग और दी जाने वाली सभी सेवाओं की लागत का खर्च निकल सके।
7070 ATM लगाएगा SBI
भारतीय स्टेट बैंक अपने ATM नेटवर्क के विस्तार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत अगले सात वर्षो में देश भर में 7070 एनसीआर सेल्फसर्व 22-ई ऑटोमेटेड टेलर मशीन (ATM) लगाएगा। एक अधिकारी ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। इतनी बड़ी संख्या में ATM लगाने के काम को एनसीआर कार्पोरेशन अंजाम देगा। बहुराष्ट्रीय कंपनी एनसीआर कार्पोरेशन का मुख्यालय अमेरिका के जॉर्जिया स्थित दुलुथ में है। यह कंपनी का भारत में अब तक का सबसे बड़ा काम है। इस पर 334 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
अब ATM से धड़ाधड़ निकलेंगे 100 रुपए के नोट
अब आपको ATM मशीन से पैसा निकालने के बाद छोटे नोटों को लेकर दिक्कत नहीं होगी। इस बारे में RBI ने निर्देश जारी किए हैं। RBI ने बैंकों को निर्देश दिया है कि ATM में 100 रुपए के नोटों की संख्या बढ़ानी होगी। RBI के निर्देश के मुताबिक बैंकों के 10 फीसदी ATM में सिर्फ 100 रुपए के नोट मिलेंगे। RBI ने 15 दिनों में नई गाइडलाइंस को लागू करने का निर्देश दिया है।
देश में कारोबार विश्वास सूचकांक बढ़ा
हाल ही में फिक्की द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण से सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। सर्वेक्षण में कारोबारी विश्वास सूचकांक इस वक्त पिछली 6 तिमाहियों की तुलना में सर्वोच्च स्तर पर है और अर्थव्यवस्था में मांग भी धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है। वर्तमान सर्वेक्षण में यह स्तर 67.3 पर है, जबकि पिछले सर्वेक्षण में यह 62.8 पर था।
S&P ने भारत की रेटिंग स्थिर रखी
अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पुअर्स ने यहां बुधवार को स्थिर आऊटलुक के साथ भारत की रेटिंग 'बीबीबी-ए3' पर बरकरार रखा है। एजेंसी ने एक बयान में कहा, "हम भारत की दीर्घकालिक रेटिंग 'बीबीबी' और अल्पकालिक सॉवरिन क्रेडिट रेटिंग 'ए-3' होने की पुष्टि करते हैं। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि, हालांकि नीतिगत स्तर पर सुधार से भारत की आर्थिक और वित्तीय प्रदर्शन की संभावना को मजबूती मिलती है लेकिन अधिक राजकोषिय घाटे, भारी कर्जो का बोझ और प्रति व्यक्ति कम आय के कारण भारत की रेटिंग कम रही है।"
6 महीने में 45 हजार टावर लगाएगा जियो
रिलायंस जियो को खराब नेटवर्क की दिक्कतों और शिकायतों का भी सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते कंपनी ने अपना नया प्लान पेश किया है, रिलायंस जियो को खराब नेटवर्क की दिक्कतों और शिकायतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते कंपनी ने अपना नया प्लान पेश किया है। रिलायंस ने एलान किया है कि वो अपना नेटवर्क मजबूत करने के लिए 6 महीने के अंदर पूरे देश में 45,000 मोबाइल टावर लगाएगी।
एयरटेल-नोकिया के बीच 420 करोड़ रुपए का करार
एयरटेल ने देश में VoLTE लांच करने के लिए नोकिया के साथ 420 करोड़ रुपए का करार किया है। इस करार के बाद एयरटेल पूरे देश में VoLTE अधारित सर्विस लाएगी। माना जा रहा है कि साल के अंत तक एयरटेल इसे लांच कर देगा।
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम



Click it and Unblock the Notifications