सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 7.01 अरब डॉलर घाटे की जानकारी दी है।
सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 7.01 अरब डॉलर घाटे की जानकारी दी है। जबकि वेबसाइट के दैनिक सक्रिय प्रयोक्ताओं की संख्या में सालाना आधार पर 17 फीसदी वृद्धि हुई है और यह 1.18 अरब रही।

कंपनी को मोबाइल राजस्व से समीक्षाधीन तिमाही में कुल राजस्व का 78 फीसदी हिस्सा प्राप्त हुआ, जोकि साल 2015 की समान तिमाही से अधिक है।
फेसबुक के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जकरबर्ग ने बताया, "हमारी एक तिमाही अच्छी रही है। हमने अपने एप में पहले वीडियो डालने को लेकर प्रगति की है। हम इसके साथ ही अगले दस सालों की प्रौद्योगिकी रोडमैप भी प्रस्तुत कर रहे हैं।"
कंपनी ने मोबाइल फोन से दैनिक सक्रिय प्रयोक्ता (डीएयू) की संख्या साल दर साल आधार पर 22 फीसदी बढ़कर 1.09 अरब रही है, जबकि कंपनी के मासिक आधार पर सक्रिय प्रयोक्ताओं की संख्या पिछले साल की तुलना में 16 फीसदी बढ़कर 1.79 अरब रही है। मोबाइल एमओयू का आंकड़ा सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर 1.66 अरब रहा।


Click it and Unblock the Notifications