देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 349.39 अंकों की गिरावट के साथ 27,527.22 पर और निफ्टी 112.25 अंकों की गिरावट के साथ 8,514.00 पर बंद हुआ।
देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 349.39 अंकों की गिरावट के साथ 27,527.22 पर और निफ्टी 112.25 अंकों की गिरावट के साथ 8,514.00 पर बंद हुआ। शेयर बाजार में ये गिरावट एक महीने में दूसरी बार दिख रही है जब शेयर बाजार 300 से अधिक अंक नीचे गिरकर बंद हुआ है।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 197.29 अंकों की गिरावट के साथ 27679.32 पर खुला और 349.39 अंकों या 1.25 फीसदी गिरावट के साथ 27,527.22 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,679.32 के ऊपरी और 27,500.81 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 83.45 अंकों की गिरावट के साथ 8,542.80 पर खुला और 112.25 अंकों या 1.30 फीसदी गिरावट के साथ 8,514.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,549.50 के ऊपरी और 8,504.85 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेज गिरावट देखी गई। मिडकैप 247.43 अंकों की गिरावट के साथ 13,194.00 पर और स्मॉलकैप 249.51 अंकों की गिरावट के साथ 13,307.38 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। इनमें तेल और गैस 2.76 फीसदी, ऊर्जा 2.47 फीसदी, रियल्टी 2.18 फीसदी, स्वास्थ्य सेवाएं 2.15 फीसदी और औद्योगिक 1.84 फीसदी में सर्वाधिक गिरावट देखी गई।
More From GoodReturns

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना



Click it and Unblock the Notifications