हाल ही में फिक्की द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण से सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। सर्वेक्षण में कारोबारी विश्वास सूचकांक इस वक्त पिछली 6 तिमाहियों की तुलना में सर्वोच्च स्तर पर है
हाल ही में फिक्की द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण से सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। सर्वेक्षण में कारोबारी विश्वास सूचकांक इस वक्त पिछली 6 तिमाहियों की तुलना में सर्वोच्च स्तर पर है और अर्थव्यवस्था में मांग भी धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है। वर्तमान सर्वेक्षण में यह स्तर 67.3 पर है, जबकि पिछले सर्वेक्षण में यह 62.8 पर था।

फिक्की ने एक बयान जारी कर कहा, "करीब 63 फीसदी प्रतिभागियों ने वर्तमान आर्थिक स्थिति को पिछले छह महीनों की तुलना में बेहतर बताया। इसी तरह उद्योग और कंपनियों का आंकड़ा क्रमश: 63 और 60 फीसदी रहा।"
सर्वेक्षण के नतीजों में यह भी सामने आया कि अर्थव्यवस्था में मांग धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है। सातवें वेतन आयोग और अच्छे मॉनसून का भी इसे सहारा मिलेगा।
लेकिन फिर भी, वर्तमान सर्वेक्षण में करीब 46 फीसदी प्रतिभागियों ने कहा कि कमजोर मांग के कारण उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। पिछले सर्वेक्षण के दौरान ऐसा कहने वाले 59 फीसदी थे।
सर्वेक्षण के मुताबिक प्रतिभागियों ने अक्टूबर 2016 से मार्च 2017 के दौरान घरेलू मांग में इजाफा होने का संकेत दिया है। इसमें कहा गया है कि ब्याज दरें उद्योगों के लिए चिंता का विषय है, जो उद्योगों के हिसाब से ऊंचे स्तर पर हैं।
बयान में कहा गया, "भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले साल जनवरी से रेपो रेट में 175 आधार अंकों की कटौती की है। औसतन कंपनियां कर्ज पर 12 फीसदी ब्याज चुका रही हैं।"
इसमें कहा गया है, "करीब 75 फीसदी प्रतिभागियों ने कहा कि वे अगले चरण में अर्थव्यवस्था में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। उद्योगों के स्तर पर 63 फीसदी और कंपनियों के स्तर पर 70 फीसदी प्रतिभागियों का मानना है कि उनका प्रदर्शन आगे बेहतर रहेगा।"
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
