दीपावली से पहले देश के दो बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और ICICI बैंक दोनों ने सस्ते होम और कार लोन देने का एलान किया है।
दीपावली से पहले देश के दो बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और ICICI बैंक दोनों ने सस्ते होम और कार लोन देने का एलान किया है। शनिवार को SBI ने ब्याज दर 0.15 फीसदी और ICICI बैंक ने 0.10 फीसदी घटाने की घोषणा की है।

प्राइवेट सेक्टर के ICICI बैंक ने कर्ज के लिए अपनी मानक दर शुक्रवार को 0.1% कम करने की घोषणा की। ICICI बैंक ने कहा कि कोष की नयी सीमांत लागत पर आधारित ब्याज दर (MCLR) एक नवंबर से प्रभावी होगी।
एक दिन के कर्ज के लिये यह ब्याज दर 0.1% घटकर 8.75%, तीन महीने के लिये 8.85% तथा एक साल की अवधि के लिये ब्याज दर 8.95% हो गयी है। इस बीच, सार्वजनिक क्षेत्र के कारपोरेशन बैंक ने अपनी MCLR दर 0.05% घटा दिया है।
बैंकों ने इस साल जून से मानक ब्याज दर के लिये MCLR को अपनाया। अब नए ग्राहकों के लिये आधार दर प्रणाली की जगह MCLR व्यवस्था लागू होगी। MCLR दरों का संशोधन हर महीने किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications