वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में यात्री कार निर्माता मारुति सुजुकी के मुनाफे में 60.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में यात्री कार निर्माता मारुति सुजुकी के मुनाफे में 60.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। सितंबर में खत्म हुई तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,398 करोड़ रुपए रहा, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 की समान तिमाही में यह 1,497 करोड़ रुपए था।

कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा, "अधिक बिक्री से कंपनी की उच्च क्षमता का दोहन हुआ तथा विपणन और प्रचार आदि पर कम खर्च करने से मुनाफे में वृद्धि हुई है। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर पड़ने से मुनाफे पर थोड़ा असर पड़ा है।"
समीक्षा अवधि में कंपनी की परिचालन आय में 29.28 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 20,296.8 करोड़ रुपए रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 15,699.7 करोड़ रुपए। इस दौरान कंपनी की बिक्री में 29.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 17,594.6 करोड़ रुपए रही।
इस दौरान कंपनी ने कुल 4,18,470 वाहन बेचे, जोकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 18.4 फीसदी अधिक है। घरेलू बाजार में कंपनी ने कुल 3,83,030 वाहन बेचे जो कि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही से 17.9 फीसदी अधिक है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications