केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली कहा कि भारत को कृषि पर से दबाव हटाने के लिए अगले दो दशकों में तेजी से शहरीकरण पर जोर देना चाहिए।
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली कहा कि भारत को कृषि पर से दबाव हटाने के लिए अगले दो दशकों में तेजी से शहरीकरण पर जोर देना चाहिए। जेटली ने कहा, "अगले दो दशकों में, भारत को तेजी से शहरीकरण की तरफ जाना होगा, जैसा कि हम आजकल देख रहे हैं। मेट्रो के इर्दगिर्द उपनगरों का विकास करना होगा।"

मंत्री यहां एडीबी-एशियन थिंक टैंक डेवलपमेंट फोरम को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनेंस एंड पॉलिसी, एडीबी और आईसीआरआईईआर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सतत शहरीकरण विषय पर संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा, "शहरीकरण कृषि कामों में बड़ी संख्या में जुटे लोगों को राहत देने के लिए अनिवार्य है। शहरी भारत अब कुल आबादी का 31 फीसदी है। शहर अब राज्यों के विकास के इंजन बन गए हैं।" जेटली ने हाल के दिनों में तेजी से विकसित हुए दो शहरों गुड़गांव और बेंगलुरू का हवाला दिया।
यह पूछे जाने पर कि क्या शहरों में आबादी का बोझ संभालने लायक बुनियादी संरचना है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत राज्यों को ज्यादा से ज्यादा संसाधन मुहैया कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "स्वच्छ भारत अभियान शहरीकरण की प्रक्रिया का अभिन्न अंग होगा।"
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications