कुक ने कहा कि उनकी कंपनी भारत में रिलांयस जियो के साथ I-phone के बेहतर अनुभव उपयोगकर्ताओं को देने में साझेदार रहेगी।
एपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) टिम कुक ने कहा कि साल 2016 के वित्त वर्ष में भारत में I-phone की बिक्री 50 प्रतिशत से ऊपर हुई है। कुक ने कहा कि क्यूपर्टिनो की कंपनी भारत में रिलांयस जियो के साथ I-phone के बेहतर अनुभव उपयोगकर्ताओं को देने में साझेदार रहेगी।

एपल के CEO ने मंगलवार रात को कंपनी के आय की घोषणा करते हुए कहा, "रिलायंस जियो ने पूरे देश में पहली बार विशेष तरह का 4जी कवरेज 18,000 शहरों और 200,00 गांवों में शुरू किया है। वे नए I-phone की खरीद पर पूरे साल मुफ्त सेवा देने की पेशकश कर रहे हैं और हम उनके साथ साझेदारी कर रहे हैं जिससे उनके नेटवर्क पर I-phone का बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित हो सके। "
कुक ने कहा कि भारत में I-phone की बिक्री बढ़ी है, भले ही कंपनी ने तीसरी तिमाही में I-phone की बिक्री में तिमाही राजस्व 46.9 अरब डॉलर की गिरावट की दर्ज की और तिमाही शुद्ध आय 9 अरब डालर रहा, जो करीब 9 प्रतिशत बीते साल के तिमाही के 51.5 अरब डॉलर के राजस्व और शुद्ध आय 11.1 अरब डॉलर के मुकाबले कम रही।
कुक ने कहा, "हमारे I-phone की भारत में साल 2016 वित्त वर्ष में बीते साल के मुकाबले बिक्री 50 प्रतिशत से अधिक हुई है, हमारा मानना है कि अभी हम इसे बड़े और बढ़ते हुए बाजार के अवसरों के सतह को ही छू सके हैं।"
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
