ITC को जुलाई-सितंबर की तिमाही में सिगरेट से 8,528.47 करोड़ रुपए की आय हुई, जो पिछले साल की तुलना में 7.09 फीसदी अधिक है।
सिगरेट से लेकर एफएमसीजी तक का कारोबार करने वाली प्रमुख कंपनी ITC लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि 30 सितंबर, 2016 को समाप्त हुई तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 10.5 फीसदी बढ़कर 2,500.03 करोड़ रुपए हो गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 2,262.50 करोड़ रुपए था। इस तिमाही में संचालन से कंपनी की कुल आय 13,616.61 करोड़ रुपए है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 12,611.29 करोड़ रुपए थी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "जुलाई-सितंबर की तिमाही में सिगरेट से 8,528.47 करोड़ रुपए की आय हुई, जो पिछले साल की तुलना में 7.09 फीसदी अधिक है। पिछले साल की समान अवधि में यह कमाई 7,963.10 करोड़ रुपए थी। भारत में सिगरेट व्यवसाय पर लगातार दबाव के कारण आलोच्य अवधि में सिगरेट से आय में कोई खास प्रगति नहीं देखी गई।"
होटल, पेपरबोर्ड, पेपर, पैकेजिंग तथा कृषि कारोबार से कुल 3,508.81 करोड़ रुपए की आय हुई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 3,464.78 करोड़ रुपए था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
