टाटा सन्स में कुछ नामों पर चर्चा हो रही है जिसमें पेप्सी की इंद्रा नूयी, बेन कैपिटल के अमित चंद्रा, वोडाफोन के पूर्व सीईओ अरुण सरीन, टाटा इंटरनेशनल के नोएल टाटा, टीसीएस के सीईओ एन चंद्रशेखरन शामिल हैं
टाटा सन्स में मचे घमासान के बाद अब नए चेयरमैन की तलाश शुरु हो चुकी है। टाटा सन्स का नया चेयरमैन कौन होगा इसे लेकर मीडिया और टाटा सन्स में चर्चा तेज हो गई है। टाटा सन्स में चार नामों पर चर्चा हो रही है जिसमें पेप्सी की इंद्रा नूयी, बेन कैपिटल के अमित चंद्रा, वोडाफोन के पूर्व सीईओ अरुण सरीन, टाटा इंटरनेशनल के नोएल टाटा, टीसीएस के सीईओ एन चंद्रशेखरन, ग्रुप के इशात हुसैन और बी मुत्थूरामन शामिल हैं। फिलहाल रतन टाटा को ग्रुप का अंतरिम चेयरमैन बनाया गया है।
इकोनामिक टाइम्स वेब पोर्टल में प्रकाशिक खबर के मुताबिक टाटा सन्स के साथ काम करने वाले एक कंसल्टेंट ने कहा, 'टाटा सन्स को हेड करने के लिए आपको ईमानदार शख्स की जरूरत है, अभी अगले चेयरमैन के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन इसका प्रोसेस अगले दो हफ्तों में शुरू हो सकता है।'

समाचार पोर्टल इकनॉमिक टाइम्स ने इस खबर के लिए ग्रुप के एग्जिक्युटिव्स, हेड हंटर्स, कंसल्टेंट्स और टाटा सन्स के करीबी लोगों से बात की। इससे पता चला कि चेयरमैन पद के लिए कुछ नामों का जिक्र अभी से होने लगा है। चार साल पहले जिस सेलेक्शन कमेटी ने मिस्त्री को चेयरमैन चुना था, उसके एक करीबी शख्स ने बताया, 'मुझे लगता है कि ग्रुप इसके लिए पहले कमेटी बनाएगा। फाइनल कैंडिडेट का नाम तय होने में 3-4 महीने लग सकते हैं। कुछ नाम अभी से उछाले जा रहे हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि अरुण सरीन और नोएल टाटा इस बार भी चेयरमैन बन पाएंगे।'
हालांकि समाचार पोर्टल इकनॉमिक टाइम्स ने टाटा सन्स और रतन टाटा के करीबी सीनियर एग्जिक्युटिव ने बताया कि नए चेयरमैन पद के लिए दो लोगों के नाम पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा, 'मैं नोएल टाटा और इंद्रा नूयी पर दांव लगाना पसंद करूंगा। नोएल परिवार का हिस्सा हैं। वहीं, नूयी से रतन टाटा खुद प्रभावित रहे हैं।' उन्होंने संकेत दिया कि इस बार टाटा सन्स परिवार के किसी मेंबर को चेयरमैन बना सकता है।
वहीं, एक जाने-माने हेड हंटर ने कहा कि ग्रुप किसी अंतरराष्ट्रीय चेहरे को मिस्त्री की जगह लाने के बारे में सोच सकता है। उन्होंने कहा, 'रतन टाटा कम से कम एक साल तक ग्रुप का काम देखेंगे। निजी तौर पर मुझे लगता है कि ग्रुप किसी ऐसे शख्स को लीडर बनाना चाहेगा, जिसकी जड़ें भारत से जुड़ी हों लेकिन वह अभी ग्लोबल कंपनी में काम कर रहा हो।'
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications