JIO ने खुलासा किया है कि वह अपने वेलकम प्लान के तहत नए ग्राहकों को मार्च 2017 तक फ्री सुविधाएं दे सकते हैं साथ ही TRAI ने JIO को आजीवन मुफ्त वॉयस कॉल सेवा को मंजूरी दे दी है।
हाल ही में रिलायंस JIO को लेकर खबर आई थी कि JIO की फ्री सर्विसेस सिर्फ 3 दिसंबर तक ही मिलेंगी। क्योंकि ट्राइ के नियम के अनुसार कोई भी टेलीकॉम सेवा सिर्फ 90 दिन तक ही फ्री मिल सकती है। अब रिलायंस JIO ने खुलासा किया है कि वह अपने वेलकम प्लान के तहत नए ग्राहकों को मार्च 2017 तक फ्री सुविधाएं दे सकते हैं।
2017 तक मिलेगी फ्री सुविधा!
JIO के वेलकम ऑफर की सुविधा अब तक केवल 31 दिसबंर तक ही थी इसके बाद लेकिन अब खबर आ रही है कि कंपनी इस ऑफर को मार्च तक बढ़ा सकती है। JIO के वेलकम ऑफर में लोगों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, SMS, JIO ऐप्स सब्सक्रिप्शन समेत अनलिमिटेड 4जी इंटरनेट की सुविधा मिल रही है।
फ्री वायस कॉलिंग को TRAI दी मंजूरी
हाल ही में JIO के लिए ट्राइ की तरफ से अच्छी खबर आई है, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण TRAI ने JIO को आजीवन मुफ्त वॉयस कॉल सेवा को मंजूरी दे दी है। TRAI ने कहा है कि टेलिकॉम सेक्टर में आई इस नई कंपनी का प्लान मौजूदा नियमों के अनुरूप है और यह भेदभावपूर्ण नहीं है। TRAI ने टेलिकॉम ऑपरेटरों को लिखे एक पत्र में कहा, 'यह पाया गया कि TRAI में दाखिल किए गए टैरिफ प्लान को आईयूसी का पालन नहीं करने वाला, मनमानीपूर्ण और भेदभावपूर्ण नहीं माना जा सकता।'
बाकी ऑपरेटर्स ने किया विरोध
मौजूदा ऑपरेटरों एयरटेल, वोडाफोन और अन्य ने TRAI से संपर्क कर रिलायंस JIO द्वारा दी जा रही फ्री कॉल सेवा का विरोध करते हुए उसके टैरिफ प्लान को मनमानीपूर्ण, भेदभावपूर्ण और मौजूदा नियमों का पालन नहीं करने वाला बताया था। टेलिकॉम ऑपरेटरों को अपने नेटवर्क से बाहर जाने वाले हर एक कॉल पर जिस नेटवर्क पर कॉल किया जा रहा है उस नेटवर्क को प्रति मिनट 14 पैसे की दर से रुपया देना होता है।
10 करोड़ ग्राहकों तक पहुंचने का लक्ष्य
वेब समाचार पोर्टल इकोनॉमिक टाइम्स ने लिखा है कि JIO 10 करोड़ ग्राहकों तक पहुंचने के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए यह कदम उठा सकती है। वहीं बाजार के विशेषज्ञों की माने तो बड़े स्तर पर चल रहे JIO के वेलकम ऑफर को कंपनी मार्च 2017 तक बढ़ा सकती है। इससे कंपनी को और अधिक ग्राहक जोड़ने में सहायता मिलेगी और कंपनी अपने 10 करोड़ ग्राहकों के टारगेट को पा सकेगी। इसके बाद कंपनी 130-140 रुपए प्रति जीबी की कीमतों को लागू कर सकेगी।
एक महीने में जोड़े 1.6 करोड़ ग्राहक
रिलायंस JIO ने हाल ही में दावा किया था कि एक महीने के भीतर ही 1.6 करोड़ ग्राहक कंपनी के नेटवर्क से जुड़ गए हैं। बता दें कि भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की रिलायंस JIO को 5 सितंबर से कमर्शियल तौर पर शुरू किया गया था। कंपनी ने 31 दिसंबर तक वेलकम ऑफर और उसके बाद लाइफटाइम फ्री कॉलिंग की पेशकश की थी। हालांकि पर्याप्त इंटरकनेक्शन प्वाइंट ना मिलने के चलते वॉयस कॉलिंग में असुविधा हो रही है।
90 फीसदी आबादी तक पहुंचने का लक्ष्य
कंपनी के बारे में बताते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि "कंपनी का लक्ष्य मार्च 2017 तक देश की 90 प्रतिशत आबादी तक पहुंचने का है। उन्होंने कहा कि था कि कंपनी भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में पहली बार वॉयस कॉलिंग पूरी तरह नि:शुल्क करने जा रही है। यदि JIO के दबाव में दूसरी कंपनियां भी वॉयस कॉलिंग नि:शुल्क करने पर विवश होती हैं तो यह देश में कॉलिंग क्रांति से कम नहीं होगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
