जेट एयरवेज ने एक खास दीवाली ऑफर के तहत कुछ चुनिंदा रूटों पर सारे टैक्स मिलाकर महज 921 रुपए में विमान टिकट देने की पेशकश की है।
जेट एयरवेज ने एक खास दीवाली ऑफर के तहत कुछ चुनिंदा रूटों पर सारे टैक्स मिलाकर महज 921 रुपए में विमान टिकट देने की पेशकश की है। इस विमान कंपनी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया, '25 से 30 अक्टूबर तक चलने वाले छह दिनों के इस सेल में जेट एयरवेज़ की कुछ खास घरेलू रूटों पर इकोनॉमी क्लास की टिकटें सस्ते दाम में खरीदी जा सकती हैं। इस सेल के तहत 15 दिन बाद तक के लिए टिकटें ली जा सकती हैं।'

जेट एयरवेज़ के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी जयराज शण्मुगम ने बताया कि सस्ते किरायों से लोगों को अपनी यात्रा की प्लानिंग काफी पहले करने पर लाभ होगा। फिलहाल जेट एयरवेज़ समूह की बेड़े 117 विमान हैं।
कंपनी के अनुसार जिस दिन आप टिकट लेंगे उसके अगले 15 दिनों तक कभी भी यात्रा कर सकते हैं। उसके बाद टिकट अमान्य हो जाएगा। कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया है कि इस ऑफर के तहत कितनी सीटें मुहैया कराई जाएंगी।
हालांकि, यह कहा गया है कि इसके लिए पहले आओ, पहले पाओ की नीति अपनाई गई है। तो इंतजार कैसा, बुक करें टिकट और भरें 921 रुपए में उड़ान। करीब एक हफ्ते पहले एयर एशिया ने भी पैसेंजर्स को सस्ती उड़ान का ऐसा ही ऑफर दिया था।
इस ऑफर के तहत हवाई यात्रा का शुल्क 899 रुपए (सभी करों सहित) से शुरू होगा। गौरतलब है कि इससे पहले घरेलू विमानन कंपनी इंडिगो ने एक प्रमोशनल ऑफर के तहत 834 रुपए की शुरुआती कीमत के एयरलाइंस टिकट की पेशकश की थी। इस ऑफर का फायदा घरेलू रूट्स की चुनिंदा फ्लाइट्स पर लिया जा सकता था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
