साइरस मिस्त्री को टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद अंतरिम चेयरमैन पद की जिम्मेदारी संभालने वाले रतन टाटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपने कर्मचारियों को खत लिखा है।
साइरस मिस्त्री को टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद अंतरिम चेयरमैन पद की जिम्मेदारी संभालने वाले रतन टाटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपने कर्मचारियों को खत लिखा है। उन्होंने खत में लिखा है कि ग्रुप की स्थिरता और उसमें भरोसा बढ़ाने के लिए उन्होंने खुद जिम्मेदारी संभाली है। साइरस मिस्त्री को 2011 में टाटा समूह का चेयरमैन बनाया गया था।
पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
इस पत्र में टाटा ने कहा कि टाटा संस के निदेशक मंडल ने सोमवार को एक बैठक में साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटा दिया गया है। अब एक नए मैनेजमेंट की व्यवस्था की गई है और टाटा संस के नए चेयरमैन की पहचान करने के लिए एक समिति का भी गठन किया गया है।'
कर्मचारियों को भी लिखा पत्र
उन्होंने कहा है 'समिति को इस काम के लिए चार महीने का समय दिया गया है। इस दौरान मैनेजमेंट ने मुझसे कंपनी के चेयरमैन पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा है और मैं टाटा समूह की स्थिरता एवं उसके प्रति विश्वास को बनाए रखने के लिए यह जिम्मेदारी उठाने को तैयार हूं।' रतन टाटा इससे पहले 1991 से 2012 तक कंपनी के 21 साल तक चेयरमैन रहे हैं।
2011 में चेयरमैन बने थे मिस्त्री
आपको बता दें कि, साइरस मिस्त्री को वर्ष 2011 में कंपनी में चेयरमैन रतन टाटा का उत्तराधिकारी चुना गया था और उन्हें पहले डिप्टी चेयरमैन बनाया गया। मिस्त्री ने रतन टाटा के 75 वर्ष की आयु पूरी करने पर उनकी सेवानिवृत्त के बाद 29 दिसंबर 2012 को चेयरमैन का पद भार संभाला था।
टाटा समूह में मिस्त्री की 18.4 फीसदी हिस्सेदारी
मिस्त्री ने चार साल पहले इस विशाल कंपनी समूह के प्रमुख का पद रतन टाटा से ही संभाला था। वह 15 दशकों से काम कर रही इस कंपनी के 6ठें चेयरमैन बने थे। उनका कार्यकाल सबसे कम रहा है। मिस्त्री की पारिवारिक कंपनी शापूरजी पालोनजी की टाटा समूह में 18.4 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि 66 प्रतिशत हिस्सेदारी टाटा परिवार से जुड़े ट्रस्टों के पास है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications