ATM डेबिट कार्ड डाटा में सेंध के बीच भारतीय रिजर्व बैंक RBI ने सोमवार को कहा कि फोरेंसिक ऑडिटर मामले की जांच कर रहा है।
ATM डेबिट कार्ड डाटा में सेंध के बीच भारतीय रिजर्व बैंक RBI ने सोमवार को कहा कि फोरेंसिक ऑडिटर मामले की जांच कर रहा है। हालांकि केंद्रीय बैंक ने आशंकाओं को दूर करने के प्रयास करते हुए यह भी कहा कि दुरुपयोग किए गए कार्ड की संख्या बहुत कम है।

रिजर्व बैंक ने चुनिंदा बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों, नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) तथा कार्ड नेटवर्क ऑपरेटरों के साथ बैठक कर विभिन्न एजेंसियों द्वारा कार्ड डाटा में सेंधमारी के प्रभाव को थामने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की।
शीर्ष बैंक ने कहा कि 8 सितंबर को उसके नोटिस में आया कि कुछ बैंकों द्वारा जारी कुछ कार्ड के डाटा में एटीएम स्विच से संबंधित एटीएम में सेंधमारी हुई है। केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा, 'पीसीआई-डीएसएस मसौदा (पेमेंट कार्ड इंडस्ट्री डाटा सिक्योरिटी स्टैंडर्ड) के तहत इस मामले का फोरेंसिक ऑडिटर जांच कर रहा है।' बयान के अनुसार अभी तक जो सूचना मिली है, उसके अनुसार जितने कार्ड का दुरुपयोग हुआ है, उसकी संख्या बहुत कम है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 24 मार्च को सोने की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications