साइरस मिस्त्री को टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद आज समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई.
बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 91 अंक की गिरावट के साथ खुला। मिले जुले एशियाई रुख के बीच साइरस समूह को टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद आज समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। साथ ही कारोबार का अंत भी गिरावट के साथ हुआ। साइरस मिस्त्री के टाटा ग्रुप के चेयरमैन के पद से हटने के बाद टाटा के शेयरों में 4 फीसदी की गिरावट देखी गई। इसके बाद सेशन का अंत 88 अंक गिरावट के साथ हुआ। सेंसेक्स 28091 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी 18 अंक गिरकर 8691 के स्तर पर बंद हुआ।

गुरुवार को अक्टूबर महीने के डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान की वजह से भी निवेशकों में सतर्कता का रुख था। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 91.22 अंक या 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28,087.86 अंक पर आ गया। धातु, तेल एवं गैस, रीयल्टी, पीएसयू और बिजली कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 22.45 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,700 अंक से नीचे आ गया। ब्रोकरों ने कहा कि मिस्त्री को टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाए जाने तथा रतन टाटा को अंतरिम तौर पर समूह का फिर से चेयरमैन बनाए जाने से बाजार की धारणा पर असर पड़ा।
टाटा समूह की कंपनियों मसलन टाटा स्टील, टाटा कम्युनिकेशंस, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पावर, टाटा केमिकल्स तथा टीसीएस सभी तीन प्रतिशत तक नीचे चल रहे थे।
More From GoodReturns

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना



Click it and Unblock the Notifications