AT&T ने 108.7 अरब डॉलर के सौदे में टाइम वार्नर के अधिग्रहण की घोषणा की है। इस सौदे से दूरसंचार क्षेत्र की यह दिग्गज कंपनी मीडिया-मनोरंजन क्षेत्र के शक्तिशाली समूह के रूप में स्थापित हो सकेगी। शेयर और नकद में यह सौदा 108.7 अरब डॉलर का है।
इसमें कर्ज भी शामिल है। इससे टाइम वार्नर का मूल्यांकन 84.5 अरब डॉलर बैठता है। टाइम वार्नर अपने क्षेत्र का एक बड़ा नाम है। इसकी परिसंपत्तियों में हॉलीवुड में वार्नर ब्रदर्स स्टूडियो के अलावा कई टीवी संपत्तियां मसलन HBO और CNN शामिल हैं।
इन कंपनियों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इससे अमेरिकी दूरसंचार कंपनी को नेटवर्क के साथ दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रीमियम सामग्री मिल सकेगी। AT&T के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी रैंडल स्टीफेंसन ने कहा, 'यह दोनों कंपनियों का एक बेहतर तालमेल है। इससे एक नया रुख देखने को मिलेगा कि कैसे मीडिया और संचार उद्योग ग्राहकों, कंटेंट क्रिएटर्स, वितरकों तथा विज्ञापनदाताओं के लिए काम करता है।'
इससे AT&T को अपने लंबे समय की दूरसंचार क्षेत्र की प्रतिद्वंद्वी वेरिजोन को भी टक्कर देने में मदद मिलेगी। वेरिजोन ने इंटरनेट समूह एओएल का अधिग्रहण किया है और वह याहू के अधिग्रहण की प्रक्रिया में है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
