रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही देश में 2000 रुपए का नोट जारी कर सकता है। रिजर्व बैंक ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है।
भारत में 1000 रुपए का नोट सबसे बड़ा करेंसी नोट है लेकिन अब इसकी बादशाहत खत्म होने वाली है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही देश में 2000 रुपए का नोट जारी कर सकता है। रिजर्व बैंक ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक मैसूर करेंसी प्रिंटिंग प्रेस में 200 रुपए के नोट की छपाई शुरु हो चुकी है।
कैसा होगा नोट
माना जा रहा है कि 2000 रुपए का नोट 1000 रुपए के नोट की तरह लाल रंग में होगा। साथ ही नोट की लंबाई और चौड़ाई 1000 रुपए के नोट के जैसी ही होगी। इसके अलावा नोट बनाने में नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। 2000 रुपए का नोट पानी में जल्दी भीगेगा नहीं। इसके लिए नोट पर एडवांस वॉटर प्रूफिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है। यूरोपीय देशों की करेंसी में इसी तकनीक का इस्तेमाल होता है।
कब होगा लॉन्च
नोट की लॉन्चिंग कब होगी इसके लेकर आरबीआई ने किसी तरह की घोषणा नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक या फिर 2017 की शुरुआत में 2000 रुपए का नोट लॉन्च कर दिया जाएगा।
क्या कहते हैं जानकार
कई विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार को बड़े नोट पर रोक लगानी चाहिए, इससे काले धन पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। बाबा रामदेव भी बड़े करेंसी नोट पर रोक लगाने की बात कह चुके हैं।
RBI ने नहीं की है पुष्टि
सूत्रों के मुताबिक 2000 रुपए के नए नोट की छपाई मैसूर करेंसी प्रिंटिंग प्रेस में शुरू हो चुकी है। हालांकि, न तो सरकार ने और न ही केंद्रीय बैंक ने इसकी कोई पुष्टि की है। भारत में करेंसी नोट और सिक्कों की छपाई व ढलाई सिक्यूरिटी प्रिंटिंग एंड माइनिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SMPCIL) की 8 इकाइयों में की जाती है। यह वित्त मंत्रालय के अधीन कार्यरत सार्वजनिक कंपनी है।
10,000 रुपए का नोट!
1938 में आरबीआई 10,000 का नोट छापती थी, जो बाद में 1946 में बंद कर दिया गया। आरबीआई ने दोबारा 1954 में 10,000 का नोट छापना शुरू किया और इसे 1978 में दोबारा बंद कर दिया गया। नोट छापने में उपयोग होने वाला कागज कपास और कपास रेशे से बना होता है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications