हाल ही में रिलांयस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने कहा था कि, जियो उस प्रतिभाशाली छात्र की तरह है जिसे कॉलेज में एडमिशन तो मिल गया है लेकिन हॉस्टल में उसकी रैगिंग होती है।
हाल ही में रिलांयस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने कहा था कि, जियो उस प्रतिभाशाली छात्र की तरह है जिसे कॉलेज में एडमिशन तो मिल गया है लेकिन हॉस्टल में उसकी रैगिंग होती है। मुकेश अंबानी ने ये बातें जियो को इंटरकनेक्टिविट ना मिलने के संदर्भ में कही थीं। अब रैगिंग लेने वाले छात्रों यानि एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन को हेडमास्टर यानि TRAI ने सजा दी है।
जुर्माने का जोरदार झटका
TRAI यानी टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भारती एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन पर 3 हजार 50 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाने का सुझाव दिया है। रिलायंस JIO को इंटरकनेक्शन सुविधा नहीं देने को लेकर यह जुर्माना लगाया जा रहा है।
आइडिया पर 50 करोड़ का जुर्माना
इस मामले में आइडिया पर 19 सर्किल के हिसाब से 50-50 करोड़ रुपए और वोडाफोन व भारती एयरटेल पर 21 सर्किलों के हिसाब से 50-50 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा है। 5 सितंबर से भारत में JIO सर्विस शुरू करने वाली रिलायंस ने ट्राई का संपर्क कर अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर्स पर इंटरकनेक्शन पोर्ट मुहैया न कराने का आरोप लगाया था।
कॉल ड्रॉप मुख्य वजह
रिलायंस ने इसे कॉल ड्रॉप की मुख्य वजह भी बताया था। इसके बाद ट्राई ने यह एक्शन लिया है। ट्राई का मानना है कि इंटरकनेक्शन न उपलब्ध कराना कॉम्पटीशन के दौर में बाधा डालता है, जो कि उपभोक्ताओं के खिलाफ है।
75 फीसदी कॉल ड्रॉप
रिलायंस JIO की मानें तो 75 फीसदी से ज्यादा कॉल ड्रॉप एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया की वजह से हो रही है। ट्राई के नियमानुसार, इंटरकनेक्शन पॉइंट पर 1 हजार में से पांच से अधिक कॉल ड्रॉप नहीं होने चाहिए।
क्या है नियम
सर्विस क्वॉलिटी के नियमों के मुताबिक इंटरकनेक्ट के बिंदु पर प्रति एक हजार कॉल में से 5 से अधिक कॉल फेल नहीं होनी चाहिए। हालांकि जुर्माने के संबंध में जब कंपनियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया।
'JIO कोई जुआ नहीं है'
इससे पहले अंबानी ने कहा था कि, 'JIO कोई जुआ नहीं है, बल्कि व्यापार के लिए काफी सोच-विचार के बाद लिया गया फैसला है।' मुकेश अंबानी ने JIO को मिलने वाली इंटरकनेक्टिविटी की समस्या के बारे में बड़ी चुटीले अंदाज में जवाब दिया। मुकेश अंबानी कहा कि JIO को इंटरकनेक्टिविटी ना मिलना वैसा ही है जैसे किसी प्रतिभाशाली छात्र की रैगिंग की जा रही हो।
2,50,000 करोड़ रुपए की परियोजना
मुकेश अंबानी ने बताया कि JIO की शुरुआत 2,50,000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ की गई है। मुकेश अंबानी ने स्वीकार किया कि उनके सामने चुनौती है। मुकेश अंबानी को JIO को एक प्रतिभाशाली छात्र बताया, जिसे कॉलेज में एडमिशन तो मिल गया है लेकिन हॉस्टल में उसके साथ रैगिंग होती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications