सर्राफा कारोबारियों ने बताया कि बाजार में सोने की मांग पहले जैसी बिल्कुल नहीं है। लोग सोना जरूर खरीद रहे हैं लेकिन पिछले कुछ साल के आंकड़ो से तुलना करें तो इस बार सोने की डिमांड कम हुई है।
त्यौहार नजदीक आते ही सोने के दाम फिर बढ़ने लगे। हालांकि सोने के दाम में मामूली बढ़त हुई है लेकिन यह बढ़त आने वाले वक्त में सोने के दाम में और ज्यादा तेजी के संकेत दे रहे हैं। ग्लोबल मार्केट में सोने की मामूली तेजी के बीच भारत के भी सर्राफा बाजारों में सोने में थोड़ी तेजी देखने को मिली। दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का मूल्य 160 रुपए बढ़कर 30880 रुपए प्रति दस ग्राम (24 कैरेट) पर स्थिर रहा। जबकि चांदी में 150 रुपए की मामूली तेजी रही और यह 42,490 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
अपने शहर में देखिए सोने और चांदी के दाम
- नई दिल्ली में सोने का दाम 30880 रुपए/ प्रति 10 ग्राम, चांदी- 42490 रुपए/प्रतिकिलो
- जयपुर में सोने का दाम 31620 रुपए/ प्रति 10 ग्राम, चांदी- 42490 रुपए/प्रतिकिलो
- कोलकाता में सोने का दाम 31040 रुपए/ प्रति 10 ग्राम, चांदी- 42490 रुपए/प्रतिकिलो
- लखनऊ में सोने का दाम 30880 रुपए/ प्रति 10 ग्राम, चांदी- 42490 रुपए/प्रतिकिलो
- मुंबई में सोने का दाम 31330 रुपए/ प्रति 10 ग्राम, चांदी- 42490 रुपए/प्रतिकिलो
अपने शहर में देखिए सोने और चांदी के दाम
- अहमदाबाद में सोने का दाम 31620 रुपए/ प्रति 10 ग्राम, चांदी-42490 रुपए/प्रतिकिलो
- बैंगलोर में सोने का दाम 30160 रुपए/ प्रति 10 ग्राम, चांदी- 42490 रुपए/प्रतिकिलो
- चेन्नई में सोने का दाम 30230 रुपए/ प्रति 10 ग्राम, चांदी-42490 रुपए/प्रतिकिलो
- हैदराबाद में सोने का दाम 30230 रुपए/ प्रति 10 ग्राम, चांदी- 42490 रुपए/प्रतिकिलो
सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है।
पिछले एक हफ्ते में बढ़ी सोने की मांग
बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी ब्याज दर में क्रमवार ढंग से वृद्धि के बढ़ते अनुमानों के बीच डॉलर के कमजोर होने और बहुमूल्य धातुओं की मांग बढ़ने से वैश्विक बाजारों में सोना अपने दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा।
USA में सोने के दाम में दिखी तेजी
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में बुधवार के कारोबार में सोने का भाव 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,268.90 डॉलर प्रति औंस हो गए। जबकि चांदी का भाव 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 17.65 डॉलर प्रति औंस हो गया।
शादी-त्यौहार में बढ़ी सोने की मांग
बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू बाजार में शादी विवाह की मांग को पूरा करने के लिए आभूषण विक्रेताओं की कुछ लिवाली होने से सोने की कीमतों में मामूली तेजी आई, लेकिन विदेशों में कमजोरी के रख ने लाभ पर कुछ अंकुश लगा दिया।
त्यौहार में सोने की डिमांड पहले जैसी नहीं
कारोबारियों ने बताया कि बाजार में त्यौहारी सोने की मांग पहले जैसी बिल्कुल नहीं है। लोग सोना जरूर खरीद रहे हैं लेकिन पिछले कुछ साल के आंकड़ो से तुलना करें तो इस बार सोने की डिमांड कम हुई है। साथ ही ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी की मांग सुस्त रहने से दोनों कीमती धातुओं में लगभग स्थिरता रही है। उनका कहना है कि आने वाले समय में भी सोने-चांदी के दाम इन दो कारकों के साथ डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर पर निर्भर करेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications