रिलायंस JIO ने वेलकम योजना को लेकर नई घोषणा की है जिसके बाद ऐसे ग्राहकों को मायूस होना पड़ेगा जो अभी तक JIO का सिम नहीं खरीद पाए थे।
हाल ही में लॉन्च हुई नई टेलीकॉम कंपनी रिलायंस JIO ने तीन महीने तक फ्री सर्विस देने का एलान किया था। JIO ने अपनी लॉन्चिंग पर वेलकम ऑफर योजना लॉन्च की थी। अब इस योजना में एक बड़ा बदलाव हुआ है। रिलायंस JIO ने वेलकम योजना को लेकर नई घोषणा की है जिसके बाद ऐसे ग्राहकों को मायूस होना पड़ेगा जो अभी तक JIO का सिम नहीं खरीद पाए थे।
वेलकम ऑफर पर फंसा पेंच
टेलीकॉम कंपनी कंपनी रिलायंस JIO का ‘वेलकम ऑफर' केवल तीन दिसंबर से पहले सिम लेने वालों को ही मिलेगा। इस ऑफर के तहत कंपनी 31 दिसंबर तक मुफ्त वॉयस कॉल और मुफ्त इंटरनेट की सुविधा दे रही है। उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले महीने चार सितंबर को JIO के साथ टेलीकॉम क्षेत्र में प्रवेश किया था और उससे जुड़ने वाले ग्राहकों के लिए इस ऑफर की पेशकश की थी।
सिर्फ 90 दिन तक ही फ्री सर्विस मिल सकती है
टेलीकॉम नियामक ट्राई ने एक आदेश में कहा कि नियमों के अनुसार JIO की मुफ्त सेवाएं केवल 90 दिनों तक ही मुहैया करायी जा सकती हैं और यह अवधि तीन दिसंबर को खत्म हो रही है। संपर्क करने पर इस संबंध में JIO के एक प्रवक्ता ने कहा कि उसका ‘वेलकम ऑफर' 31 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगा लेकिन यह सुविधा तीन दिसंबर से पहले उससे जुड़ने वाले ग्राहकों को ही मिलेगी।
जियो कोई जुआ नहीं है-अंबानी
हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद JIO को लेकर अपनी सोच जनता के सामने जाहिर की थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी से जियो स्कीम को लेकर सवाल किए गए। जियो को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुकेश अंबानी ने कहा कि, 'जियो कोई जुआ नहीं है, बल्कि व्यापार के लिए काफी सोच-विचार के बाद लिया गया फैसला है।'
JIO की रैगिंग हो रही है-अंबानी
वहीं मुकेश अंबानी ने जियो को मिलने वाली इंटरकनेक्टिविटी की समस्या के बारे में बड़ी चुटीले अंदाज में जवाब दिया। मुकेश अंबानी कहा कि जियो को इंटरकनेक्टिविटी ना मिलना वैसा ही है जैसे किसी प्रतिभाशाली छात्र की रैगिंग की जा रही हो।
'2,50,000 करोड़ रुपए की योजना है जियो'
मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो योजना एक सोची-समझी योजना है। इस योजना को शुरू करने से पहले काफी मंथन हुआ है। उन्होंने बताया कि जियो की शुरुआत 2,50,000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ की गई है। मुकेश अंबानी ने स्वीकार किया कि उनके सामने चुनौती है। मुकेश अंबानी को जियो को एक प्रतिभाशाली छात्र बताया, जिसे कॉलेज में एडमिशन तो मिल गया है लेकिन हॉस्टल में उसके साथ रैगिंग होती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications