गुरुवार को शेयर बाजार ने मजबूत रुख दिखाया और बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 145.47 अंक चढ़कर 28,129.84 अंक पर और निफ्टी 40.30 अंक बढ़कर 8,699.40 अंक पर बंद हुआ। बांबे शेयर बाजार (BSE) का सेंसेक्स गुरूवार को करीब 217 अंक की बढ़त के साथ खुला। NSE निफ्टी भी 8,700 अंक के पार निकल गया।

30 शेयरों वाला सूचकांक 216.80 अंक या 0.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 28,201 पर खुला। बैंक, उपभोक्ता टिकाउ तथा रियल्टी समेत सभी प्रमुख खंडवार सूचकांकों में तेजी रही। सेंसेक्स बुधवार को 66.51 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 64 अंक या 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,723.10 अंक पर खुला।
कारोबारियों के अनुसार, तेल कीमतों में वृद्धि के बाद अमेरिका में कल की तेजी से एशिया के अन्य बाजारों में मजबूत रुख के बीच घरेलू बाजारों में भी तेजी रही। हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की क्रमश: 0.67 प्रतिशत तथा 1.03 प्रतिशत मजबूत हुए।
More From GoodReturns

SEBI के नए ETF नियम: ट्रेडिंग का तरीका बदल गया, अब कैसे लगाएं सही ऑर्डर?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
