बुधवार को हरे निशान के साथ खुला बाजार शाम होते-होते लाल रंग के निशान पर बंद हुआ। बैंकिग, ऑटो सेक्टक के शेयरों में मुनाफावसूली के चलते सेंसेक्स 66 अंक गिरकर बंद हुआ है।
बुधवार को हरे निशान के साथ खुला बाजार शाम होते-होते लाल रंग के निशान पर बंद हुआ। बैंकिग, ऑटो सेक्टक के शेयरों में मुनाफावसूली के चलते सेंसेक्स 66 अंक गिरकर बंद हुआ है। मंगलवार को सेंसेक्स 28 हजार से उपर के आंकड़े पर बंद हुआ था लेकिन बुधवार को 66 अंको की गिरावट के बाद सेंसेक्ट 27987 पर बंद हुआ।

चीनी अर्थव्यवस्था में स्थिरता के संकेत के बाद एशियाई बाजारों में तेजी आई, लेकिन इसके बाद बाजार रेड जोन में चला गया। सेंसेक्स 66 अंक गिरावट के साथ 27987 पर, निफ्टी 8669 के स्तर पर देखा गया।
पूंजी प्रवाह जारी रहने और डॉलर के मुकाबले रुपए में सुधार से कारोबारी धारणा को और बल मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया शुरूआती कारोबार में 6 पैसे की बढ़त के साथ 66.67 पर खुला। 30 शेयरों वाला सूचकांक 80.19 अंक या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 28,131.07 अंक पर खुला। बिजली, स्वास्थ्य, तेल एवं गैस तथा सार्वजनिक उपक्रमों के शेयरों में तेजी रही।
सेंसेक्स कल 521 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। 5 महीने में किसी एक दिन में यह सबसे बड़ी तेजी थी। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 20.85 अंक या 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,698.75 अंक पर खुला।
अमेरिकी बाजार में मंगलवार की तेजी के बाद निवेशकों की लिवाली के साथ पूंजी प्रवाह बने रहने से धारणा को बल मिला। एशिया के अन्य बाजारों में तेजी का भी बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। चीन की अर्थव्यवस्था के तीसरी तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन की रिपोर्ट से एशियाई बाजारों में तेजी रही। जापान का निक्की और शंघाई कंपोजिट सूचकांक में तेजी रही जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.11 प्रतिशत नीचे रहा।
More From GoodReturns

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें



Click it and Unblock the Notifications