सनी लियोन एक बिजनेस गर्ल हैं। शेयर, म्यूचुअल फंड में सनी लियोन ने बहुत ज्यादा निवेश किया है। सनी लियोन ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें पैसे से पैसा बनाना आता है।
आप सनी लियोन के बारे में सबकुछ जानते होंगे। आपको सनी लियोन का अतीत भी पता होगा और वर्तमान में वह क्या कर रही हैं इसके बारे में भी जानकारी होगी, लेकिन हम दावे के साथ कह रहे हैं कि आप सनी लियोन के एक और पहलू के बारे में शायद ही जानते हों। सिर्फ सनी लियोन के करीबी या फिर कुछ चुनिंदा लोग ही जानते हैं सनी एक बिजनेस गर्ल हैं। शेयर, म्यूचुअल फंड में सनी लियोन ने बहुत ज्यादा निवेश किया है। सनी लियोन ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें पैसे से पैसा बनाना आता है।
खुद को आंन्रप्रेन्योर मानती हैं सनी
सनी खुद को एक आंन्रप्रेन्योर मानती हैं। सनी निवेश से जुड़े हर लाभ और जोखिम के बारे में बहुत बारीकी से जानती हैं। सनी मुख्य रूप से तीन चीजों में निवेश करती हैं जिसमें शेयर, गोल्ड और जमीन शामिल हैं। सनी लियोन ने रिटायर्मेंट सेविंग प्लान में भी निवेश किया है। सनी ने इंडिविजुअल रिटार्मेंट अकाउंट में निवेश किया है।
पैसे को लेकर क्या है सनी की सोच
हिंदी समाचार वेब पोर्टल इकोनॉमिक टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में सनी ने कहा कि उनके जीवन में पैसे के बहुत मायने हैं, पैसे से ही जीवन चलता है। सनी ने कहा कि हम जो कुछ भी शुरू करना चाहते हैं वह बगैर पैसे के नहीं शुरु हो सकता है। सनी ने बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता का संघर्ष देखा है और अपने पिता से बहुत सी बाते सीखी हैं।
जोखिम पसंद, पर समझदारी से करती हैं निवेश
सनी से जब पूछा गया कि क्या वह पैसा खर्च करने के मामले में जोखिम लेना पसंद करती हैं, तो उन्होंने बेहद सधे हुए ढंग में जवाब दिया कि वह खुद पर विश्वास करती हैं और पैसा निवेश करने और खर्च करने में वह नपा-तुला कदम उठाती हैं। सनी ने बताया कि म्युचूअल फंड, शेयर बाजर में बिजनेस निवेश बहुत कैलकुलेटेड है ऐसे में रिस्क लेना पड़ता है पर रिस्क भी समझदारी से लिया जाता है।
18 साल की उम्र में किया था पहला निवेश
सनी ने बताया उनका पहला निवेश उन्होंने 18 साल की उम्र में किया था। सनी ने बताया कि वह जो कुछ भी कमा रही थीं वह पैसा निवेश में लगा रही थीं। इसके अलावा उन्होंने वेबसाइट बनाना, एफिलिएटेड प्रोग्राम शुरू करना और फोटो एडिट करने जैसा काम भी सीखा।
गोल्ड,स्टॉक और जमीन में करती हैं निवेश
सनी ने बताया कि उन्होंने करीब 40 फीसदी रकम शेयर बाजार में निवेश की है इसके अलावा 30-30 फीसदी रकम जमीन और गोल्ड में निवेश की है। सनी ने बताया कि उनका अधिकांश निवेश अमेरिका में ही है, इसके अलावा सनी ने यह भी कहा कि भारत में निवेश करना आसान नहीं है। वहीं सनी लियोन ने बताया कि वह गोल्ड खरीदने के बजाय गोल्ड बांड में निवेश करती हैं।
ब्रेग्जिट में हुआ था पैसों का नुकसान
सनी ने बताया कि हाल में ब्रेग्जिट के दौरान उन्हें कुछ पैसों का नुकासान भी हुआ। सनी ने बताया कि उन्होंने अमेरिका में इंडिविजुअल रिटायर्मेंट अकाउंट और अन्य सेफ इन्वेस्टमेंट अकाउंट में भी अपना पैसा लगाया है। सनी ने बताया कि अमेरिका में अधिकतर चीजों का बीमा कराना अनिवार्य होता है इसलिए उन्होंने घर का बीमा, भूकंप बीमा और कार का बीमा करा रखा है। इसके साथ ही सनी भारत में अपनी BMW-7 कार का भी बीमा करा चुकी हैं।
भारत और अमेरिका में प्रोडक्शन हाउस
सनी लियोन ने भारत और अमेरिका में अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है। उन्होंने अपने पति डेनियल के साथ मिलकर प्रोडक्शन हाउस शुरु किया है, इन प्रोडक्शन हाउस में सनी ने अब तक 50 से अधिक वयस्क फिल्में डायरेक्ट की हैं।
बिजनेस और निवेश की अच्छी समझ
सनी लियोन को बिजनेस और निवेश की अच्छी जानकारी है, इसीलिए सनी अपना ज्यादातर पैसा शेयर मार्केट में निवेश करती हैं, इसके अलावा सनी लियोन के पास अलग-अलग बांड भी हैं। सनी ने म्यूचुअल फंड में भी अपना पैसा निवेश किया है।
रिलयस्टेट और ऑनलाइन गेमिंग में भी निवेश
इन सबके अलावा सनी अपना पैसे रियल स्टेट में भी निवेश करती हैं। उन्होंने अमेरिका के कैलिफोर्निया में अपने लिए घर भी खरीदा है साथ ही कुछ एक रियल स्टेट में बिजनेस पार्टनर भी हैं। सनी लियोन ने रियल स्टेट के अलावा ऑनलाइन गेम पर भी निवेश किया है।
ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर भी किया है निवेश
ये लिस्ट यहीं नहीं खत्म होती है, सनी लियोन ने रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली एक अहम चीज यानि डियो पर भी निवेश किया है। सनी ने महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग डियो बनाने वाली उनकी लस्ट डियो कंपनी में भी अपना निवेश किया है।
पैसे से पैसा बनाना जानती हैं सनी
सनी लियोन को बॉलीवुड में आए अभी कुछ ही साल हुए हैं लेकिन इतने कम वक्त में उन्होंने बॉलीवुड में अपनी धाक जमा ली है। सनी लियोन इस वक्त बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस यानि एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। बोल्ड एक्ट्रेस के रूप में सनी की पहचान तो है लेकिन वह निवेश के जरिए अपनी आमदनी को और बढ़ा रही हैं।
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

Share Market का नया नियम: 3:15 बजे के बाद बदल गई ट्रेडिंग, नए क्लोजिंग ऑक्शन में कैसे बनाएं कमाई की रणनीति?

शेयर बाजार का नया क्लोजिंग ऑक्शन: 3:15 बजे के बाद ट्रेडिंग में क्या बदलेगा?

AlphaGrep Flexi Cap Fund NFO: निवेश का आज आखिरी मौका, चूक न जाएं ये जरूरी स्टेप्स

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

शेयर बाजार में आज से बड़ा बदलाव: 3:15 बजे के बाद कैसे तय होगा क्लोजिंग प्राइस?

अगस्त 2026 में बैंक की लंबी छुट्टियां: क्या आपकी EMI और SIP पर पड़ेगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?



Click it and Unblock the Notifications