शेयर बाजारों में आज जोरदार तेजी दर्ज की गई। बैंकिंग स्टॉक्स में लिवाली और ग्लोबल बाजारों से मिले संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार पॉजिटिव नोट पर बंद हुए।
शेयर बाजारों में आज जोरदार तेजी दर्ज की गई। बैंकिंग स्टॉक्स में लिवाली और ग्लोबल बाजारों से मिले संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार पॉजिटिव नोट पर बंद हुए। सेंसेक्स 521 अंकों की तेजी के साथ 28,051 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 157.50 अंक की तेजी के साथ 8,678 पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों में मंगलवार को सुबह से रैली देखी जा रही थी। तकरीबन तीन बजे पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स ने जबरदस्त उछाल के साथ 28 हजार का स्तर पार कर लिया था। निफ्टी भी 8650 के मनोवैज्ञानिक स्तर से पार चला गया। पिछले सत्र में तीन महीने का सबसे निचला स्तर छूने के बाद निफ्टी ने आज जोरदार तेजी दिखाई।
ICICI बैंक, HDFC, ITC, HDFC बैंक, इंफोसिस, लार्सन ऐंड टुब्रो के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक्स में जोरदार लिवाली के चलते ही सेंसेक्स में कलेक्टिव तेजी 300 अंकों की रही।
एशिया के अन्य बाजारों में मजबूत रूख के बीच ताजा लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज करीब 208 अंक उछाल के साथ खुला। तीस शेयरों वाला सूचकांक 207.64 अंक या 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 27,737.61 अंक पर खुला। जमीन-जायदाद, धातु तथा बैंक की अगुवाई में सभी खंडवार सूचकांकों में तेजी रही।
सेंसेक्स कल 143.63 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 55.15 अंक या 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,575.55 अंक पर खुला।
कारोबारियों के अनुसार, अन्य क्षेत्रीय बाजारों में मजबूत रूख के बीच निवेशकों की लिवाली से बाजार में तेजी आयी। अमेरिका में विनिर्माण सूचकांक में अप्रत्याशित गिरावट से यहां धारणा को मजबूती मिली। औद्योगिक आंकड़ा कमजोर होने का मतलब है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दर मोर्चे पर सतर्क रूख अपनाएगा। हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग, शंघाई कंपोजिट तथा जापान का निक्की में मजबूती रही।
More From GoodReturns

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें



Click it and Unblock the Notifications