मुकेश अंबानी ने कहा कि,"जियो एक प्रतिभाशाली छात्र की तरह है, जिसे कॉलेज में एडमिशन तो मिल गया है लेकिन हॉस्टल में उसके साथ रैगिंग होती है।"
जाने-माने उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने एक मीडिया समूह के कार्यक्रम में शिरकत की और लोगों के कुछ सवालों के जवाब दिए साथ ही रिलायंस जियो स्कीम की शुरुआत के बारे में भी अपने विचार रखे। रिलायंस जियो की लॉन्चिंग के बाद ये पहला मौका है जब मुकेश अंबानी ने पब्लिक प्लेटफॉर्म पर अपनी राय रखी है।
'जियो की रैगिंग हो रही है'
रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी से जियो स्कीम को लेकर सवाल किए गए। जियो को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुकेश अंबानी ने कहा कि, 'जियो कोई जुआ नहीं है, बल्कि व्यापार के लिए काफी सोच-विचार के बाद लिया गया फैसला है।' वहीं मुकेश अंबानी ने जियो को मिलने वाली इंटरकनेक्टिविटी की समस्या के बारे में बड़ी चुटीले अंदाज में जवाब दिया। मुकेश अंबानी कहा कि जियो को इंटरकनेक्टिविटी ना मिलना वैसा ही है जैसे किसी प्रतिभाशाली छात्र की रैगिंग की जा रही हो।
'2,50,000 करोड़ रुपए की योजना है जियो'
मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो योजना एक सोची-समझी योजना है। इस योजना को शुरू करने से पहले काफी मंथन हुआ है। उन्होंने बताया कि जियो की शुरुआत 2,50,000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ की गई है। मुकेश अंबानी ने स्वीकार किया कि उनके सामने चुनौती है। मुकेश अंबानी को जियो को एक प्रतिभाशाली छात्र बताया, जिसे कॉलेज में एडमिशन तो मिल गया है लेकिन हॉस्टल में उसके साथ रैगिंग होती है।
'मेरे लिए देश पहले'
वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकरों के काम करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुकेश अंबानी एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा कि उनके लिए कला-संस्कृति से पहले देश है। आपको बता दें कि उरी हमले के बाद से बॉलीवुड पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर बंटा हुआ है। एक पक्ष उन्हें सिर्फ कलाकार के रुप में देख रहा है जबकि एक पक्ष उन्हे भारत में काम ना करने देने के पक्ष में है।
'मैं बुद्धिजीवी नहीं हूं'
टीवी इंटरव्यू में दिए अपने बयान पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने कहा कि, एक मामले को लेकर मैं साफ हूं कि मेरे लिए हमेशा देश पहले है, मैं बुद्धिजीवी नहीं हूं, इसलिए सभी चीजों को नहीं समझता। उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों की तरह भारत भी उनके लिए सबसे पहले है।
राजनीति में नहीं आएंगे अंबानी
द प्रिंट ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम 'ऑफ द कफ' में मुकेश अंबानी दर्शकों के सवालों के जवाब दे रहे थे, इसी कार्यक्रम में उनसे बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने पर सवाल पूछा गया था। राजनीति में आने के सवाल पर मुकेश अंबानी ने सीधा और स्पष्ट जवाब देते हुए कहा कि, 'मैं राजनीति के लिए नहीं बना हूं।'
सरकार के लिए राहत की खबर
आपको बता दें कि कश्मीर में उरी में सेना के कैंप पर हुए हमले के बाद देश में पाकिस्तान के खिलाफ में तेजी से विरोध होने लगा था। इस घटना के बाद पाकिस्तानी कलाकारों और खिलाड़ियों को भारत में बैन करने की मांग शुरू हो गई है। विपक्ष लगाताक केंद्र की मोदी सरकार को पाक कलाकारों को बैन करने के मुद्दे पर घेर रही है ऐसे में देश के सबसे बड़े उद्योगपति का ये बयान सरकार के लिए राहत की खबर जैसा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications