पेट्रोलियम डीलर्स के विरोध के चलते बुधवार को आपको शाम के समय पेट्रोल-डीजल लेने में परेशानी हो सकती है। 19 अक्टूबर से ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने अपनी मांग के समर्थन को लेकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। न्यूज एजेंसियों और मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, एसोसिएशन की मांग है कि वर्तमान में उन्हें जिस फॉर्मूले के अनुसार कमीशन दिया जाता है, उसमें बदलाव किया जाए। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने 19 अक्टूबर से चार चरणों में विरोध करने का फैसला किया है। इस दौरान, पेट्रोल पंप आंशिक और पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।

15 मिनट के लिए बंद रहेंगे पेट्रोल पंप
एसोसिएशन के मुताबिक, 19 और 26 अक्टूबर को देश के सभी 53,400 पेट्रोल पंप 15 मिनट के लिए बंद रहेंगे। पेट्रोल पंप बंद रहने का समय शाम के 7 बजे से 7.15 तक रहेगा। 15 नवंबर को सभी 53,400 पेट्रोल पंप पूरे दिन के लिए बंद रहेंगे।
एथेनॉल की मिलावट है समस्या
ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का कहना है कि पेट्रोल में एथेनॉल की मिलावट एक बड़ी समस्या है। ट्रांसपोर्ट और टेंडर की समस्या तो बनी ही रहती है।
कमीशन बढ़ाने की मांग
डीलर कमीशन बढ़ने से पेट्रोल के दाम में 4 अक्टूबर को 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इसके अलावा डीजल भी 10 पैसे लीटर महंगा हुआ था। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कीमत बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए कहा था कि अन्य राज्यों में भी डीजल कमीशन में बदलाव की वजह से पेट्रोल, डीजल कीमतों में संशोधन होगा। डीलर्स लंबे समय से कमीशन बढ़ाने की मांग कर थे। ऐसा नहीं करने उन्होंने हड़ताल पर जाने की धमकी दी थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications